फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   water level of ganga increases, all road towards varansi ghat blocked

वाराणसी में गंगा का जल स्तर बढ़ा, घाटों के संपर्क मार्ग बंद

Sat, 09 Jul 2016 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 09 Jul 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
water level of ganga increases, all road towards varansi ghat blocked
- फोटो : amar ujala
मध्य प्रदेश में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते टौंस नदी का पानी गंगा में छोड़ा जा रहा है। इससे गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जलस्तर में बढ़ोत्तरी से वाराणसी में बाढ़ की नौबत आ गई है। स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने गंगा घाटों की तरफ आने वाले सभी संपर्क मार्गो को बंद कर दिया है।  
विज्ञापन


बता दें कि मध्य प्रदेश के टौंस नदी से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा में पिछले 24 घंटे के अंदर 77 सेंटीमीटर पानी बढ़ गया है। सवा तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटा की दर से बढ़ रहा गंगा का यह जलस्तर प्रशासन के लिए चिंता का सबब बन गया है। है। उच्चाधिकारियों ने सभी अधिकारियों को सचेत कर निर्देश जारी किया है कि कि लगातार बढ़ रहे पानी पर निगाह बनाए रखे। जिससे किसी प्रकार की घटना नहीं होने पाए। 
विज्ञापन


गंगा में पानी बढ़ने से तटवर्तीय इलाके के लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। बाढ़ से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने बैठकें कर सारी तैयारियों को पूर्ण करने का दावा तो कर रही है, लेकिन इसमें कितना सफल हो पाएगा यह तो समय ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाढ़ आने की आशंका से गांवों में भय का माहौल

water level of ganga increases, all road towards varansi ghat blocked
गुरुवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 65.090 मीटर रिकार्ड किया गया, जबकि बुधवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 64.320 मीटर रिकार्ड किया गया था। विभागीय सूत्रों के अनुसार गंगा में पानी भारी बारिश के बाद मध्य प्रदेश के टौंस नदी से आ रहा है।

वर्तमान समय में गंगा सवा तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे के हिसाब से बढ़ रही हैं। जिले के छानबे, कोन, पहाड़ी, सीखड़, चुनार, नरायनपुर आदि ब्लाकों के तटवर्तीय इलाके के गावों के ग्रामीण गंगा के बढ़ते जलस्तर को देख सहम गए हैं। गांवो में रहने वाले हजारों परिवारों में बाढ़ आने की आशंका से तनाव बना हुआ है।


दो वर्ष पूर्व भी इसी तरह मध्य प्रदेश के नदियों से कई क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिससे बाढ़ की नौबत आ गई थी। अचानक पानी बढ़ने के कारण जिले के कोन, सीखड़ समेत कई अन्य इलाका प्रभावित हुआ था। ठीक उसी तरह इस बार भी अच्छी बारिश होने के चलते टौंस नदी में पानी बढ़ गया । जिसे यूपी के गंगा में छोड़ा गया है।  



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed