फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   water in hundred years old well

यूपी: 100 साल पुराने कुएं से निकला 'चमत्कारी' पानी, नहाने को उमड़े लोग

Wed, 11 May 2016 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शमसाबाद (आगरा)
ब्यूरो/अमर उजाला, शमसाबाद (आगरा) Updated Wed, 11 May 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
water in hundred years old well
अचानक कुएं में निकल आया पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

आगरा क्षेत्र के ग्राम गढ़ी बल्देव के एक खेत में स्थित लगभग सौ साल पुराने कुएं में पिछले दो दिन से पानी आना शुरू हो गया। मंगलवार को पानी ऊपर तक आ गया। इसकी जानकारी होते ही मौके पर क्षेत्र के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


एक ओर भीषण गर्मी के मौसम में सरकारी हैंडपंप और कुएं सूखे पड़े हैं। हर ओर पानी के लिए हाहाकार मची हुई है। ऐसे में ग्राम गढ़ी बल्देव निवासी ठाकुरदास के खेत में कटहल के पेड़ के नीचे सौ साल पुराने और लगभग 70 फुट गहरे कुएं में पानी आना किसी चमत्कार से कम नहीं है।
विज्ञापन


लगभग 20 साल से सूखे पड़े कुएं में ग्रामीणों ने तो कूड़ा और मिट्टी भी डाल रखी थी लेकिन मौजूदा समय में लगभग 30 फुट गहरे कुएं में दो दिन से पानी आना शुरू हो गया। शुरू में किसी ने ध्यान नहीं दिया लेकिन मंगलवार को खेतों में काम करने वाले लोग जब कुएं के पास पहुंचे तो पानी ऊपर तक आया देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चमत्कारी पानी से नहाने के लिए लगी भीड़

water in hundred years old well
पानी भर-भर कर घर भी ले जा रहे लोग

इसकी जानकारी होने पर आसपास के गांवों से बढ़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसे दैवीय कृपा मानकर कुएं से पानी निकालकर बीमार और नेत्रहीन लोगों को नहलाना शुरू कर दिया। काला-पीला और हल्के बदबूदार पानी को लोग बर्तनों में भरकर घर ले जाने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि आसपास के खेतों में लगे नलकूप 200 से 250 फुट नीचे जलस्तर पर हैं। 

धरती के गर्भ में सूक्ष्म जलधाराएं होती हैं। आपस में मिलकर ये बड़ा जलश्रोत बनाती हैं। बोरिंग करने या फिर कुआं खोदने पर इसी प्रक्रिया से कुआं-नलकूपों में पानी आता है। संभव है कि ऐसी ही सूक्ष्म जलधाराएं आपस में मिली होंगी और सूखे कुएं में पानी आने लगा होगा। 
- डा. प्रेमशंकर तिवारी, भूगोल विभाग, आरबीएस कालेज आगरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed