{"_id":"5d2804fa8ebc3e6d0179c044","slug":"water-crisis-train-carrying-water-from-vellore-to-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संकट: पानी लेकर वेल्लोर से चेन्नई पहुंची पहली रेल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जल संकट: पानी लेकर वेल्लोर से चेन्नई पहुंची पहली रेल
Fri, 12 Jul 2019 12:38 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
चेन्नई पानी लेकर पहुंची पहली रेल
- फोटो : ANI
तमिलनाडु की राजधानी को पानी पहुंचाने वाली पहली रेल चेन्नई पहुंच गई है। वेल्लोर स्थित जोलारपेट रेलवे स्टेशन से ये रेल सुबह निकली थी। चेन्नई को पानी देने के लिए रेल का संचालन शुक्रवार सुबह से शुरू किया गया है। भीषण जल संकट का सामना कर रहे चेन्नई की समस्या को हल करने के लिए अब अन्य जिलों से शहर तक पानी पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें राज्य सरकार ने चेन्नई में पानी की कमी को दूर करने के लिए घोषणा की थी कि वेल्लोर से रेल की सहायता से चेन्नई को पानी पहुंचाया जाएगा।
Tamil Nadu: The first train carrying water from Jolarpet railway station in Vellore district reaches Chennai. The state government had announced to bring in water from Vellore by rail wagons as Chennai is facing water crisis. pic.twitter.com/W1dJTHw1Bo
— ANI (@ANI) July 12, 2019
विज्ञापन
यहां लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। इस परेशानी की सबसे बड़ी वजह- चेन्नई को पानी देने वाले चार जलाशय हैं, जो सूखे के कारण सूखने की कगार पर हैं। बीते साल के मुकाबले इन जलाशयों में महज एक फीसदी ही पानी बचा है। ये कुल क्षमता का महज 0.2 फीसदी है। इससे पाइप लाइन से शहर में पानी की सप्लाई 40 फीसदी घटा दी गई है।
विज्ञापन
जल संकट से चेन्नई के 46 लाख से ज्यादा लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि दक्षिणी इलाके में एक बाल्टी पानी के लिए लोगों को 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। पान भरने के दौरान हुई हिंसा के बाद यहां नगर निगम टोकन से पानी बांट रहा है। प्राइवेट मालिक प्रति टैंकर 4000 रुपये से 6000 रुपये तक वसूल रहे हैं। उसके लिए एक हफ्ते तक की वेटिंग चल रही है।