{"_id":"6a95b0d82e885a42cf08d76d","slug":"pm-modi-photo-removed-from-office-ruckus-created-college-fir-registered-against-raj-thackeray-son-amit-in-pune-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफिस में घुसकर हटवाई पीएम मोदी की तस्वीर: कॉलेज में किया हंगामा; राज ठाकरे के बेटे अमित के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऑफिस में घुसकर हटवाई पीएम मोदी की तस्वीर: कॉलेज में किया हंगामा; राज ठाकरे के बेटे अमित के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Mon, 31 Aug 2026 10:20 PM IST
प्रशांत तिवारी
एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:20 PM IST
सार
पुणे के सरकारी पॉलिटेक्निक में कथित तौर पर बिना अनुमति प्रवेश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाने, धमकी देने और नारेबाजी कर हंगामा करने के आरोप में मनसे अध्यक्ष अमित राज ठाकरे समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
अमित ठाकरे
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष अमित राज ठाकरे और 20-25 अज्ञात पदाधिकारियों, छात्रों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुणे के गणेशखिंड इलाके स्थित सरकारी पॉलिटेक्निक में कथित घटना के संबंध में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि चतुःश्रृंगी पुलिस थाने में दर्ज FIR के मुताबिक, घटना सोमवार दोपहर 12:30 बजे से 1:15 बजे के बीच हुई, जब ठाकरे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कथित तौर पर बिना अनुमति कॉलेज के कार्यालय में दाखिल हुए।
विज्ञापन
कार्यालय में प्रवेश कर तस्वीर हटाने का आरोप
शिकायतकर्ता डॉ. राजेंद्र काशीराम पाटिल ने आरोप लगाया कि समूह ने कार्यालय में प्रवेश करने के बाद वहां प्रदर्शित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटा दी। शिकायत के अनुसार, इस दौरान समूह के लोगों ने शिकायतकर्ता और उनके सहकर्मियों को धमकाया तथा कार्यालय के भीतर मौजूद रहे।
विज्ञापन
नारेबाजी और हंगामा करने का भी आरोप
शिकायत में आगे आरोप लगाया गया कि समूह ने कार्यालय में नारेबाजी की और वहां व्यवधान पैदा किया। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर अमित राज ठाकरे और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का किया दौरा
FIR के मुताबिक, मामले की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। इनमें जोन-4 के पुलिस उपायुक्त, खड़की डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त और चतुःश्रृंगी पुलिस थाने के अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई।
ये भी पढ़ें: ‘भारत महाशक्ति नहीं, फिर भी करता रहा मदद’: भागवत ने बताया ‘विश्व गुरु’ बनने का राज; एकता को बताया असली ताकत
मामले की आगे की जांच जारी
पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर आगे की जांच की जा रही है। FIR में अमित राज ठाकरे के अलावा 20-25 अज्ञात पदाधिकारियों, छात्रों और कार्यकर्ताओं को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।