फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Was forced to buy M F Husain painting from Priyanka Gandhi, paid Rs 2 cr; proceeds used for Sonia's medical treatment in New York: Rana Kapoor in ED chargesheet

राणा कपूर का दावा: प्रियंका गांधी से एमएफ हुसैन की पेंटिंग 2 करोड़ में खरीदने पर किया गया था मजबूर, इसका इस्तेमाल सोनिया के इलाज में हुआ  

Sat, 23 Apr 2022 10:52 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Sat, 23 Apr 2022 10:52 PM IST
सार

राणा कपूर ने दावा किया कि मिलिंद देवड़ा ने बाद में उन्हें गोपनीय रूप से बताया कि बिक्री के पैसों का इस्तेमाल गांधी परिवार द्वारा न्यूयॉर्क में सोनिया गांधी के इलाज के लिए किया गया था।

विज्ञापन
Was forced to buy M F Husain painting from Priyanka Gandhi, paid Rs 2 cr; proceeds used for Sonia's medical treatment in New York: Rana Kapoor in ED chargesheet
राणा कपूर - फोटो : social media

विस्तार

यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर ने प्रवर्तन निदेशालय के सामने बड़ा दावा किया है। राणा ने ईडी को बताया है कि उन्हें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से एमएफ हुसैन की एक पेंटिंग खरीदने के लिए मजबूर किया गया था और बिक्री से मिली राशि का इस्तेमाल गांधी परिवार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के न्यूयॉर्क में इलाज के लिए किया था। यहां की एक विशेष अदालत में संघीय धन शोधन रोधी एजेंसी द्वारा दायर आरोपपत्र में यह बात सामने आई है। 

विज्ञापन


मुरली देवडा़ ने डाला था दबाव 
कपूर ने ईडी को यह भी बताया कि उन्हें तत्कालीन पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने कहा था कि एम एफ हुसैन की पेंटिंग खरीदने से इनकार करने से न केवल उन्हें गांधी परिवार के साथ संबंध बनाने में दिक्कत आएगी बल्कि उन्हें 'पद्म भूषण' पुरस्कार भी नहीं मिलेगा। राणा कपूर का बयान हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यस बैंक के सह-संस्थापक, उनके परिवार, दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) के प्रमोटर कपिल और धीरज वधावन और अन्य के खिलाफ यहां विशेष अदालत में दायर दूसरे पूरक आरोपपत्र (कुल मिलाकर तीसरा) का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन


यह कहते हुए कि उन्होंने 2 करोड़ रुपये के चेक का भुगतान किया था, कपूर ने दावा किया कि मिलिंद देवड़ा ने बाद में उन्हें गोपनीय रूप से बताया कि बिक्री की आय का इस्तेमाल गांधी परिवार द्वारा न्यूयॉर्क में सोनिया गांधी के इलाज के लिए किया गया था। कपूर ने ईडी को यह भी बताया कि सोनिया गांधी के करीबी अहमद पटेल ने उनसे कहा था कि सोनिया गांधी के इलाज के लिए सही समय पर गांधी परिवार की मदद करके मैंने परिवार के लिए अच्छा काम किया है और विधिवत 'पद्म भूषण' पुरस्कार के लिए मेरे नाम पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पद्म भूषण पुरस्कार का दिया था लालच
मुरली देवड़ा ने राणा कपूर को समझाने की कोशिश की थी कि पेंटिंग खरीदने से इनकार उन्हें गांधी परिवार के साथ संबंध बनाने का रास्ता बंद कर देगा। चार्जशीट के अनुसार यह उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार पाने से भी रोकेगा। कपूर ने ईडी को दिए अपने बयान में दावा किया है कि दिवंगत देवड़ा ने रात के खाने में कपूर से कहा था कि पेंटिंग खरीदने में नाकामी का उन पर और यस बैंक पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। 

मार्च 2020 में मामले में गिरफ्तारी के बाद से बैंकर राणा न्यायिक हिरासत में है। चार्जशीट में कपूर ने कथित तौर पर प्रियंका से खरीदी गई पेंटिंग के बारे में कहा, सबसे पहले मैं यह बताना चाहता हूं कि यह एक जबरन बिक्री थी जिसके लिए मैं कभी तैयार नहीं था। मिलिंद देवड़ा ने प्रियंका गांधी वाड्रा से एमएफ हुसैन पेंटिंग खरीदने के लिए उन्हें मनाने के लिए उनके (राणा कपूर के) घर और कार्यालय का कई दौरा किया था।


कपूर ने चार्जशीट के अनुसार ईडी को बताया, उन्होंने मुझे इस संबंध में कई मोबाइल नंबरों से कई कॉल और मैसेज भी किए थे। वास्तव में मैं इस सौदे के लिए लिए अनिच्छुक था और मैंने कई बार उनके कॉल/संदेशों को अनदेखा करके इस सौदे से बचने की कोशिश की थी और व्यक्तिगत बैठकें भी की थीं। कपूर ने दावा किया कि इस सौदे से बचने की तमाम कोशिशों बावजूद वे सौदे को तेजी से अंतिम रूप देने पर आमादा थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed