फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   warships from India, US, Japan, Philippines have conducted six-day naval drills in South China Sea

तीन देशों के नौसेना के साथ भारत ने दक्षिण चीन सागर में किया शौर्य का प्रदर्शन

Fri, 10 May 2019 10:03 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 10 May 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
warships from India, US, Japan, Philippines have conducted six-day naval drills in South China Sea
चार देशों ने दक्षिण चीन सागर में नौसेना ड्रिल की - फोटो : Indian Navy Twitter

दक्षिण चीन सागर में चीन अपनी ताकत दिखाता रहा है। यहां अपने पड़ोसियों के साथ वह क्षेत्रीय विवादों में उलझा रहता है। इसी बीच भारत, अमेरिका, जापान और फिलिपींस के युद्धपोतों ने इस समुद्र में छह दिनों तक नौसेना ड्रिल में हिस्सा लिया। यह समन्वित 'ग्रुप सेल' तीन से नौ मई के बीच आयोजित हुई। 

विज्ञापन


जिसमें भारत के गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस कोलकाता और फ्लीट टैंकर आईएनएस शक्ति, अमेरिकी विध्वंसक यूएसएस विलियम्स पी लॉरेंस, जापानी हेलिकॉप्टर कैरियर जेएमएसडीएफ इजुमो और विध्वंसक जेएमएसडीएफ मुरासेम और फिलिपींस के फ्रिगेट बीआरपी एंडरेस बोनीफासी ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

 



नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने कहा, 'ग्रुप सेल का उद्देश्य मौजूदा साझेदारी को गहरा करना और भाग लेने वाले नौसेनाओं के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देना था। यह समान विचारधारा वाले देशों के साथ संचालन करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दिखाता है ताकि अंतर संचालन के जरिए सुरक्षित समुद्री वातावरण को सुनिश्चित किया जा सके।'

दक्षिण चीन सागर में चीन के आक्रामक और विस्तारवादी व्यवहार की पृष्ठभूमि में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जल में नेविगेशन की स्वतंत्रता का सम्मान और 1982 में बने समुद्र कानून पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन सहित अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुरूप ओवरफ्लाइट करने के लिए सभी देशों की आवश्यकता को दोहराया है। 


कैप्टन शर्मा ने कहा, 'चार देशों के युद्धपोतों ने दक्षिण चीन सागर में विभिन्न अभ्यास किए। जिसमें युद्धाभ्यास की रणनीति बनाने, क्रॉस डेक फ्लाइंग और समुद्री सवारों (सी राइडर्स) का आदान-प्रदान किया गया।' अमेरिकी विध्वंसक के कमांडर एंड्रयू जे क्लंग ने कहा, 'इस क्षेत्र में हमारे सहयोगियों, साझेदारों और मित्रों के साथ व्यावसायिक जुड़ाव से हमारे मौजूदा मजबूत रिश्तों के और गहरे होने के अवसर रहते हैं।'

चीन पर पैनी नजर रखते हुए जो हिंद महासागर में तेजी से अपनी रणनीतिक बढ़त बना रहा है, भारत ने यहां अपना रक्षा सहयोग बढ़ा दिया है। सैन्य यात्राओं और अभ्यासों में विस्तार से लेकर इस क्षेत्र में जापान, वियतनाम, सिंगापुर म्यांमार, मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे देशों से प्रशिक्षण और प्रौद्योगिकी साझा करने के कार्य को बढ़ा दिया गया है। विध्वंसक आईएनएस कोलकाता और टैंकर आईएनएस शक्ति ने इससे पहले चीन के किंगदाओ शहर में हुए इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में भी हिस्सा लिया था। भारतीय दल का नेतृत्व कैप्टन आदित्य हारा ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed