फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Warning to Pakistan about Pulwama Attack, Pakistan denied allegations

पुलवामा हमले पर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, पाक ने खारिज किया भारत का आरोप

Fri, 15 Feb 2019 02:14 AM IST
अल्पना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अल्पना शर्मा Updated Fri, 15 Feb 2019 02:14 AM IST
सार

  • विदेश मंत्रालय ने यूएन से की अजहर मसूद पर प्रतिबंध लगाने की अपील
  • जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हमला गंभीर चिंता का विषय है: पाकिस्तान 
  • संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों ने की पुलवामा हमले की निंदा

विज्ञापन
Warning to Pakistan about Pulwama Attack, Pakistan denied allegations

विस्तार

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के लिए भारत ने जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी अजहर मसूद को जिम्मेदार बताते हुए पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया है। भारत ने पाकिस्तान को आतंकी गतिविधियों को समर्थन न देने के साथ ही उसकी सरजमीं पर चल रहे आतंकी कैंपों को खत्म करने को कहा है। 
विज्ञापन



विदेश मंत्रालय ने सभी देशों से आतंक के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने को कहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह सभी देशों से अपील करता है कि भारत की प्रस्तावित आतंकी सूची का समर्थन करे। इसमें जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंधित अंतरराष्ट्रीय आतंकी सूची में डालने के साथ ही पाकिस्तान की जमीन से चल रहे आतंकी कैंपों पर प्रतिबंध लगाया जाए। 
विज्ञापन

पुलवामा हमला ‘गंभीर चिंता का विषय: पाकिस्तान


पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादी हमला ‘‘गंभीर चिंता का विषय’’ है।  पाकिस्तान ने कहा, ‘‘हम बिना किसी जांच के हमले का संबंध पाकिस्तान से जोड़ने के भारतीय मीडिया और सरकार के किसी भी आक्षेप को खारिज करते हैं।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन को सीआरपीएफ की एक बस से टकरा दिया जिससे 39 जवान शहीद हो गये। पाकिस्तान सरकार ने एक बयान में कहा कि कश्मीर के पुलवामा में हमला ‘‘एक गंभीर चिंता का विषय है।’’ 

बयान में कहा गया कि पाकिस्तान ने दुनिया के किसी भी हिस्से में हिंसा की कार्रवाई की हमेशा निंदा की है। उसने कहा,‘‘ हम बिना किसी जांच के हमले का संबंध पाकिस्तान से जोड़ने के भारतीय मीडिया और सरकार के किसी भी आक्षेप को खारिज करते हैं।’’ 

इस बीच भारत ने पुलवामा आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान की निंदा की और पड़ोसी मुल्क से आतंकवादियों को सहयोग देना बंद करने तथा उसकी जमीन से संचालित हो रहे आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने की मांग की है।

 

 

नेपाल ने पुलवामा आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

नेपाल ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकवादी हमले की बृहस्पतिवार को कड़ी निंदा की और कहा कि आतंकवाद की इस जघन्य कार्रवाई को किसी भी आधार पर न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता है। विदेश मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा, ‘नेपाल सरकार ने जम्मू कश्मीर में आज हुए उस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है जिसमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।’

बयान में पीड़ितों के परिवारों के साथ-साथ सरकार और भारत के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है। इसमें कहा गया है, ‘अपनी सैद्धांतिक स्थिति के अनुरूप नेपाल सभी तरह के आतंकवाद की निंदा करता है और उसका मानना है कि इस तरह की जघन्य कार्रवाई को किसी भी आधार पर न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता है।’

संयुक्त राष्ट्र ने की हमले की निंदा

पुलवामा हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र की भी प्रतिक्रिया आई है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से कहा गया, 'हम जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आज हुए हमले की निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं भारत सरकार और जिन लोगों की जान गई उनके परिजनों के साथ हैं। हम उम्मीद करते हैं कि घायल हुए लोग जल्द स्वस्थ होंगे और हमले के लिए दोषी लोगों का जल्द से जल्द पता चले।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed