{"_id":"60eb79a08ebc3ecadd63f824","slug":"warning-group-of-pakistani-hackers-targeting-critical-structures-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी: भारत में अहम ढांचों को निशाना बना रहा है पाकिस्तानी हैकरों का समूह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चेतावनी: भारत में अहम ढांचों को निशाना बना रहा है पाकिस्तानी हैकरों का समूह
Mon, 12 Jul 2021 04:37 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 12 Jul 2021 04:37 AM IST
सार
- पेंटापोस्टागमा की रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर सुरक्षा कंसल्टेंट क्विक हील टेकभनोलॉजीज ने कहा है कि संदिग्ध पाकिस्तानी हैकरों के समूह ने भारत के अहम ढांचों पर परिष्कृत फिशिंग हमलों की शुरुआत की है। कंपनी के विशेषज्ञों के मुताबिक, इस साइबर हमले की प्रारंभिक शृंखला एक स्पीयर-फिशिंग ईमेल से शुरू होती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी हैकरों का एक समूह पावर, टेलिकॉम, वित्त जैसे संवेदनशील और अहम भारतीयों ढांचों को आधुनिक फिशिंग हमलों का निशाना बना रहा है। एक प्रमुख साइबर सुरक्षा कंपनी ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
एक साइबर सुरक्षा कंपनी ने दी है फिशिंग हमलों की चेतावनी
पेंटापोस्टागमा की रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर सुरक्षा कंसल्टेंट क्विक हील टेकभनोलॉजीज ने कहा है कि संदिग्ध पाकिस्तानी हैकरों के समूह ने भारत के अहम ढांचों पर परिष्कृत फिशिंग हमलों की शुरुआत की है। कंपनी के विशेषज्ञों के मुताबिक, इस साइबर हमले की प्रारंभिक शृंखला एक स्पीयर-फिशिंग ईमेल से शुरू होती है।
विज्ञापन
यह एक प्रकार की ऐसी ईमेल होती है, जिसे यूजर से वायरस, ट्रोजन या अन्य मेलवेयर इंस्टॉल कराने के लिए डिजाइन किया जाता है। आमतौर पर यह ईमेल सरकारी एजेंसियों की तरफ से भेजी गई महसूस होती है और इसमें आईटी रिटर्न या इसी तरह का कोई फर्जी दस्तावेज अटैच किया जाता है। ईमेल पाने वाले से यह दस्तावेज डाउनलोड करने और उसके खोलकर जांचने का आग्रह किया जाता है।
विज्ञापन
पेंटापोस्टागमा की रिपोर्ट के मुताबिक, क्विक हील के विशेषज्ञों का दावा है कि जिन सरकारी संस्थानों को निशाना बनाया जाना है, हैकरों ने उनके कर्मचारियों की तरफ से अमूमन खोली जाने वाली वेबसाइटों जैसे ही दिखने वाले फर्जी संस्करण भी तैयार कर लिए हैं। कंपनी ने ऐसी किसी भी ईमेल से सावधान रहने की चेतावनी जारी की है।