फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Warangal : Eight-year school boy died after chocolate stuck in throat

Warangal : गले में चॉकलेट अटकने से आठ साल के मासूम की दर्दनाक मौत, ऑस्ट्रेलिया से टॉफियां लाए थे पिता

Mon, 28 Nov 2022 11:17 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वारंगल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वारंगल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 28 Nov 2022 11:17 AM IST
सार

कंवर सिंह का आठ साल का बेटा संदीप जब स्कूल की दूसरी मंजिल पर स्थित अपनी कक्षा में जा रहा था तब उसने यह चॉकलेट अपने मुंह में रख ली थी। सीढ़ियां चढ़ते वक्त चॉकलेट उसके गले में अटक गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। 

विज्ञापन
Warangal : Eight-year school boy died after chocolate stuck in throat
TOFFY

विस्तार

तेलंगाना के वारंगल से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। आठ साल के एक बच्चे की गले में चॉकलेट अटकने से मौत हो गई। बीते दिनों बच्चे के पिता ऑस्ट्रेलिया गए थे और वहां से टॉफियां लेकर आए थे। 

विज्ञापन

यह दुखद घटना शनिवार को वारंगल के पिनावरी स्ट्रीट के एक स्कूल में हुई। शहर में रहने वाले कंवर सिंह व गीता के चार बच्चे हैं। सिंह बिजली के उपकरणों की दुकान चलाते हैं। बीते दिनों वे ऑस्ट्रेलिया गए थे और वहां से बच्चों के टॉफियां लेकर आए थे। शनिवार को दंपती ने स्कूल जाते वक्त अपने बच्चों को ये चॉकलेट दी थी। उनके दो बेटे व एक बेटी पिनावरी स्ट्रीट में ही चलने वाले एक स्कूल में पढ़ते हैं। 
विज्ञापन


स्कूल का चढ़ाव चढ़ते वक्त खाई थी टॉफी
उनका आठ साल का बेटा संदीप जब स्कूल की दूसरी मंजिल पर स्थित अपनी कक्षा में जा रहा था तब उसने यह चॉकलेट अपने मुंह में रख ली थी। सीढ़ियां चढ़ते वक्त चॉकलेट उसके गले में अटक गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। जब दूसरे बच्चों ने उसे गिरा देखा तो उन्होंने स्कूल के शिक्षिकों व प्रबंधन को खबर दी। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार देकर उसके माता-पिता को सूचित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कंवर सिंह स्कूल पहुंचे और गंभीर हालत में संदीप को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसके गले में फंसी टॉफी निकालने का प्रयास किया, लेकिन दम घुटने के कारण बच्चे की मौत हो गई। 


छोटे बच्चों को टॉफी देते वक्त बरतें सावधानी
जानकारों व चिकित्सकों का कहना है कि छोटे बच्चों को टॉफी या चॉकलेट देते वक्त हमेशा सावधानी बरतना चाहिए। इनके श्वास नली में फंसने या चिपकने की आशंका रहती है, इसलिए उन्हें बड़ी टॉफियां नहीं दी जाना चाहिए। इसके साथ ही मुंह में चिपकने वाली टॉफियां भी नहीं देना चाहिए। बड़ी टॉफियों को टुकड़े कर के देना चाहिए, ताकि वे श्वास या आहार नली में जाकर अटके ना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed