फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   War of words between Maharashtra Speaker and Uddhav Thackeray

Maharashta: महाराष्ट्र के स्पीकर और उद्धव ठाकरे के बीच जुबानी जंग, उद्धव बोले- गलत फैसला देने वाले सामने आएं

Tue, 16 Jan 2024 08:37 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 16 Jan 2024 08:37 PM IST
सार

महाराष्ट्र स्पीकर नार्वेकर के फैसले के खिलाफ उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। यह बात खुद एक कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे ने कही है। 

विज्ञापन
War of words between Maharashtra Speaker and Uddhav Thackeray
उद्धव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उद्धव गुट की तरफ से शिंदे गुट के विधायकों को अयोग्य ठहराने वाली याचिका को खारिज करने के बाद महाराष्ट्र स्पीकर नार्वेकर और उद्धव ठाकरे के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र के स्पीकर राहुल नार्वेकर के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। मैं राहुल नार्वेकर और सीएम एकनाथ शिंदे को चुनौती देता हूं कि वे लोगों के सामने आएं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह लोगों के सवालों का ही जवाब दें कि आखिर शिवसेना किसकी है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं इस लड़ाई को जनता की अदालत में ले जा रहा हूं। उन्होंने सवाल किया यदि वह शिवसेना प्रमुख नहीं थे, तो भाजपा ने लोकसभा चुनाव के बाद 2014 और 2019 में उनसे समर्थन क्यों मांगा।
विज्ञापन


मेरे फैसले के खिलाफ वे लोगों को गुमराह कर रहे- नार्वेकर
वहीं महाराष्ट्र के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा कि 10 जनवरी को मैंने विधायकों की अयोग्यता से जुड़ी याचिका पर अपना फैसला सुनाया। पिछले कुछ दिनों से कुछ राजनीतिक नेता और कार्यकर्ता मेरे फैसले के खिलाफ लोगों को गुमराह कर रहे हैं। यहां तक कि मेरे खिलाफ अपमानजनक भाषा का भी प्रयोग हो रहा है। वे लोग विधानसभा अध्यक्ष का सम्मान नहीं करते हैं। यह दशा वास्तव में लोकतंत्र के लिए खतरा है। 
विज्ञापन


तमाम दावों के बीच मैंने असली शिवसेना को पहचाना- नार्वेकर
शिवसेना पार्टी के सचेतक नियुक्त करने के मुद्दे पर बोलते हुए महाराष्ट्र स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कभी नहीं कहा कि भरत गोगावले को सचेतक नियुक्त करना गलत था। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि स्पीकर को ही असली शिवसेना को पहचानना होगा । मुझे दोनों गुटों की तरफ से दावे मिले थे और मैंने आखिरकार इस पर फैसला सुना दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed