{"_id":"5d58778d8ebc3e89823a3d13","slug":"war-against-plastic-campaign-will-begin-on-2-october-pm-modi-will-email-10-lakh-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक के खिलाफ जंग, पीएम मोदी 10 लाख लोगों को करेंगे ईमेल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्लास्टिक के खिलाफ जंग, पीएम मोदी 10 लाख लोगों को करेंगे ईमेल
Sun, 18 Aug 2019 03:24 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 18 Aug 2019 03:24 AM IST
सार
- मंत्रालय का मानना है कि दैनिक इस्तेमाल वाला प्लास्टिक बहुत कम बार रिसाइकल हो पाता है
- आंदोलन का उद्देश्य गांधी जयंती से पहले सिंगल यूज प्लास्टिक का न्यूनतम इस्तेमाल किया जाना
- केंद्र सरकार के इस प्रयास का कई प्रमुख विपक्षी नेताओं ने भी दिल खोलकर स्वागत किया है
विज्ञापन
say no to plastic bags
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से रोक लगाने की मुहिम की शुरुआत दो अक्तूबर से करेगी। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 लाख लोगों को ईमेल कर उनका आभार जताएंगे। पीएम ने स्वतंत्रता दिवस पर सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को बंद करने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया था।
विज्ञापन
इसके तहत केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय देशभर में जागरूकता अभियान चलाएगा। इसकी शुरुआत दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से होगी। राज्यों के अतिरिक्त केंद्र भी सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए नीति तैयार करेगा। प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने और इस पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए दंड के प्रावधानों पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के पांच साल पूरा होने के मौके पर पीएम मोदी 10 लाख नागरिकों का ईमेल द्वारा आभार जताएंगे। ये ईमेल 12 अलग-अलग भाषाओं में होगी। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली गणमान्य हस्तियों और समाज के प्रबुद्ध लोगों को यह ईमेल भेजी जाएगी।
विज्ञापन
इसके पीछे सरकार का मकसद खुले में शौच से मुक्त भारत की परिकल्पना में स्थिरता बनाए रखना और लोगों को इससे अधिक से अधिक जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। सरकार ने इस साल 2 अक्तूबर तक पूरे देश को खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। सरकार का दावा है कि 2014 में स्वच्छता और खुले में शौच से मुक्त का आंकड़ा 38 फीसदी था जो अब बढ़कर 99.22 फीसदी हो गया है।