फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Waqf protests west bengal Suvendu Adhikari seeks transfer of probe into vandalism of Railways property to NIA

Waqf Protest: 'रेलवे संपत्तियों में तोड़फोड़ की जांच एनआईए करे', शुभेंदु अधिकारी बोले- ये संवेदनशील मामला

Sat, 12 Apr 2025 03:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 12 Apr 2025 03:27 PM IST
सार

शुभेंदु अधिकारी ने लिखा कि 'ये संवेदनशील मामला है क्योंकि मुर्शिदाबाद जिले की सीमा बांग्लादेश से लगती है। एनआईए जांच से इसके पीछे की साजिश का पर्दाफाश होगा।'

विज्ञापन
Waqf protests west bengal Suvendu Adhikari seeks transfer of probe into vandalism of Railways property to NIA
बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के विरोध में जारी विरोध प्रदर्शन जारी हैं। खासकर मुर्शिदाबाद में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ और हिंसा हुई। हंगामे के दौरान रेलवे की संपत्तियों में तोड़फोड़ की गई। अब पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने रेलवे की संपत्तियों में तोड़फोड़ की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराने की मांग की है। शुभेंदु अधिकारी ने इस संबंध में रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन


'रेलवे संपत्तियों में तोड़फोड़ का मामला संवेदनशील'
पत्र में शुभेंदु अधिकारी ने वक्फ कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान मुर्शिदाबाद जिले में रेलवे संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं पर रेलवे मंत्री से ध्यान देने की अपील की। भाजपा नेता ने लिखा कि मेरी विनम्र अपील है कि रेलवे संपत्तियों में तोड़फोड़ की जांच एनआईए द्वारा की जाए। उन्होंने लिखा कि 'ये संवेदनशील मामला है क्योंकि मुर्शिदाबाद जिले की सीमा बांग्लादेश से लगती है। एनआईए जांच से इसके पीछे की साजिश का पर्दाफाश होगा और साजिशकर्ताओं की पहचान की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो सकें।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वक्फ कानून के विरोध में हिंसा: सीएम ममता बोलीं- 'धर्म के नाम पर हिंसा या दंगा न करें', शांति बनाने की भी अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


तोड़फोड़ के चलते छह घंटे तक बाधित रहा रेल यातायात
गौरतलब है कि मुर्शिदाबाद में रेलवे संपत्तियों में की गई तोड़फोड़ के चलते न्यू फरक्का-अजीमगंज सेक्शन पर करीब छह घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों ने धुलियानडांगा-निमतिता सेक्शन पर तोड़फोड़ की थी। पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था जावेद शमीम ने कहा कि हिंसा के मामले में अब तक 118 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए की गई चार राउंड गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं। मुर्शिदाबाद में बेकाबू हालात को देखते हुए बीएसएफ की तैनाती कर दी गई है। 

ये भी पढ़ें- West Bengal: 'लोकतंत्र में विरोध स्वाभाविक, पर कानून हाथ मे लेने की इजाजत नहीं', बंगाल के राज्यपाल की दो टूक

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed