फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Waqf Amendment Bill in Parliament Lok Sabha eight hours discussion NDA and opposition united whip of parties

वक्फ संशोधन विधेयक: आज लोकसभा में आठ घंटे की चर्चा के बाद बिल पारित कराने की तैयारी; NDA और विपक्ष दोनों एकजुट

Wed, 02 Apr 2025 06:12 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 02 Apr 2025 06:12 AM IST
सार

  • संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण समाप्त होने में अब केवल तीन दिन बाकी हैं।
  • आज लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश होगा।
  • सरकार को NDA के घटक दलों- तेलुगु देशम पार्टी और जदयू का भी समर्थन।
  • आठ घंटे होगी चर्चा... विधेयक आज ही पारित होने की उम्मीद।
  • तेलुगु देशम के तीन संशोधन मंजूर, पूरा एनडीए एकजुट, रोकने के लिए विपक्षी भी लामबंद।
  • भाजपा ने दोनों सदनों के लिए व्हिप जारी किया।

विज्ञापन
Waqf Amendment Bill in Parliament Lok Sabha eight hours discussion NDA and opposition united whip of parties
लोकसभा की कार्यवाही (वीडियो ग्रैब) - फोटो : संसद टीवी यूट्यूब

विस्तार

देशभर के वक्फ बोर्डों में जवाबदेही व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वक्फ संशोधन विधेयक आज 12 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा। इसके जरिये मौजूदा वक्फ कानून में बदलाव किया जाना है। विधेयक पर कार्यमंत्रणा समिति (बीएसी) ने चर्चा के लिए आठ घंटे का समय तय किया है।
विज्ञापन


इसी सत्र में विधेयक को दोनों सदनों में पारित कराने का प्रयास
पूरे विपक्ष समेत कई मुस्लिम संगठन विधेयक के विरोध में हैं, मगर सत्ताधारी भाजपा ने राजग सहयोगियों की मदद से इसे पारित कराने की तैयारी कर ली है। तेलुगुदेशम पार्टी (टीडीपी) और जनता दल-यू विधेयक पर सरकार के साथ हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, सरकार का इरादा इसी सत्र में विधेयक को दोनों सदनों में पारित कराने का है। भाजपा व कांग्रेस सहित कई दलों ने अपने-अपने सांसदों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए व्हिप जारी कर दिया है। भाजपा ने लोकसभा के सांसदों को बुधवार को, जबकि राज्यसभा सांसदों को बृहस्पतिवार को सदन में पूरे दिन मौजूद रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


विपक्ष ने विस्तृत विमर्श के बाद अगले सत्र में पेश करने की मांग की
इससे पहले, विधेयक पर सोमवार को लोकसभा और बीएसी की बैठक में विपक्ष ने हंगामा किया। हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल के बाद दो घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, बीएसी की बैठक में विपक्ष ने 12 घंटे की चर्चा करने और इसे विस्तृत विमर्श के बाद अगले सत्र में पेश करने की मांग की। मांग मंजूर नहीं होने के बाद विपक्षी सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसदों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए व्हिप जारी
भाजपा ने सहयोगी दलों के अलावा कुछ तटस्थ दलों से बातचीत की है। राजग के सभी सदस्य दल साथ हैं। टीडीपी के तीन संशोधनों व सहयोगी दलों के सुझावों को सरकार ने स्वीकार किया है। टीडीपी ने समर्थन में व्हिप जारी कर दिया। वहीं, जदयू सांसद संजय झा व ललन सिंह की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद पार्टी ने विधेयक के समर्थन में अपने सांसदों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए व्हिप जारी कर दिया।

दोनों सदनों में संख्या बल सरकार के साथ
  • लोकसभा: राजग के 293 सदस्य। जो बहुमत से 21 ज्यादा है। निर्दलीय व अन्य दलों के 5 सांसद भी सरकार के साथ।
  • राज्यसभा (अभी 236 सदस्य): बहुमत का आंकड़ा 119 है। भाजपा के 98, जबकि राजग के 115 सदस्य हैं। छह मनोनीत सदस्यों से सरकार का काम बन जाएगा। अन्नाद्रमुक के चार, निर्दलीय और छोटे दलों के तीन सदस्य भी साथ आ सकते हैं।
ये होंगे अहम बदलाव
  • वक्फ से जुड़ी संपत्ति विवाद पर ट्रिब्यूनल का फैसला आखिरी नहीं, पीड़ित को मिलेगा हाईकोर्ट जाने का अधिकार।
  • दान किए बिना किसी संपत्ति पर वक्फ बोर्ड नहीं जता सकता अपना अधिकार। पहले बोर्ड के दावा जताने मात्र से संपत्ति हो जाती थी वक्फ की।
  • वक्फ बोर्ड में महिला और अन्य धर्म के सदस्यों का भी होगा प्रवेश। पुरानी बंदिश हटाई।
  • कलेक्टर को वक्फ संपत्ति के सर्वेक्षण, संपत्ति निर्धारण का अधिकार।
खरगे बोले-सरकार के एजेंडे को मिलकर रोकेगा विपक्ष
वक्फ विधेयक पर रणनीति बनाने के लिए इंडिया समूह के दलों की साझा बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर लिखा, वक्फ संशोधन विधेयक पर मोदी सरकार के असांविधानिक व विभाजनकारी एजेंडा को मात देने के लिए संसद के पटल पर सभी विपक्षी दल एकजुट हैं और मिलकर काम करेंगे। तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, हम बहस और मतदान में हिस्सा लेंगे। हम बहस करना चाहते हैं, लेकिन भाजपा नहीं करना चाहती। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने कहा कि विपक्ष की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-  वक्फ संपत्तियों के सदुपयोग का सवाल: नया संशोधन बिल अहम कदम, भ्रष्टाचार-अतिक्रमण के दीर्घकालिक मुद्दे हल...


राजद सांसद मनोज झा ने कहा, यदि सरकार विपक्ष को ध्वस्त करना चाहेगी, तो उसे विधेयक वापस लेने के लिए मजबूर किया जाएगा। कृषि कानूनों के समय भी हमने सरकार से कहा था कि हमें दबाने की कोशिश मत कीजिए।

ये भी पढ़ें- Waqf Amendment Bill: वक्फ बिल पर NDA- INDIA में छिड़ी जंग संसद में दिखेगी दोनों की सियासी ताकत!

कांग्रेस का तीन दिन के लिए व्हिप
कांग्रेस ने भी अपने सांसदों को तीन दिन की मौजूदगी के लिए व्हिप जारी किया है। मुख्य सचेतक के सुरेश ने व्हिप में कहा है, सभी सांसद अगले तीन दिन कार्यवाही खत्म होने तक सदन में उपस्थित रहें। सपा ने भी व्हिप जारी किया है।

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed