{"_id":"634d2ba3ce87305cad3e35d8","slug":"want-rahul-gandhi-to-stop-bharat-jodo-yatra-congress-mp-francisco-sardinha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बोले- भारत जोड़ो यात्रा रोकें राहुल, हिमाचल-गुजरात में करें प्रचार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बोले- भारत जोड़ो यात्रा रोकें राहुल, हिमाचल-गुजरात में करें प्रचार
Mon, 17 Oct 2022 03:47 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 17 Oct 2022 03:47 PM IST
सार
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को रोकें और लोगों को जागरूक करने के लिए हिमाचल प्रदेश और गुजरात जाएं ताकि वे पार्टी के लिए वोट डाल सकें।'
विज्ञापन
फ्रांसिस्को सरदिन्हा (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने सोमवार को दावा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो भाजपा को हरा सकती है। राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा को अब रोक देना चाहिए और हिमाचल प्रदेश व गुजरात के विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करना चाहिए।
विज्ञापन
सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा को हरा सकती है: सरदिन्हा
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सांसद सरदिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वोट डालने के बाद कहा, 'मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को रोकें और लोगों को जागरूक करने के लिए हिमाचल प्रदेश और गुजरात जाएं ताकि वे पार्टी के लिए वोट डाल सकें और भाजपा को हरा सकें। कांग्रेस ही एकमात्र विपक्षी पार्टी है जो भाजपा को हरा सकती है।'
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में विस चुनाव के लिए 12 नवंबर को होगा मतदान
चुनाव आयोग ने शुक्रवार विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की है, जिसके मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसबर को मतगणना होगी। 182 सीटों पर वाली गुजरात विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव होंगे।
विज्ञापन
'शशि थरूर के चुनाव लड़ने का कोई मतलब नहीं, हार तय'
पार्टी अध्यक्ष के लिए वोट डालने के बाद सरदिन्हा ने कहा कि चुनाव लड़ने का कोई मतलब नहीं है, जब हर कोई जानता है कि उनकी हार पक्की है। उन्होंने कहा, शशि थरूर मेरे सहयोगी हैं। मुझे उनसे मिलना होता तो मैं उनसे इसके लिए अनुरोध करता, लेकिन मुझे पता है हर कोई मल्लिकार्जुन को वोट करेगा। आप जानते हैं कि आप सौ फीसदी हारने वाले हैं। आप बस यह दिखाना चाहते हैं कि आपने भी चुनाव लड़ा था।
'मल्लिकार्जुन खरगे होंगे अगले कांग्रेस अध्यक्ष'
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, 'इसमें कोई नई बात नहीं है। पहले भी निर्विरोध चुनाव हुए हैं, मैडम सोनिया जी अध्यक्ष थीं, राहुल जी अध्यक्ष थे और अब चुनाव हैं और मुझे भरोसा है कि मल्लिकार्जुन जी कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे।'