फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Walmik Karad sent in 7-day custody of SIT

बीड सरपंच हत्याकांड: सात दिन की हिरासत में भेजा गया वाल्मिक कराड, SIT बोली- जबरन वसूली के लिए मर्डर

Wed, 15 Jan 2025 06:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 15 Jan 2025 06:26 PM IST
सार

Beed Sarpanch Murder Case: बीड की एक विशेष मकोका अदालत ने आज सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में राकांपा नेता धनंजय मुंडे के करीबी  वाल्मिक कराड को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। एसआईटी ने कहा है कि सरपंच संतोष देशमुख की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उन्हें एक ऊर्जा कंपनी से दो करोड़ रुपये की जबरन वसूली की योजना में बाधा बनने का संदेह था।

विज्ञापन
Walmik Karad sent in 7-day custody of SIT
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के बीड शहर में एक विशेष मकोका अदालत ने बुधवार को मसाजोग के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में वाल्मिक कराड को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। कराड को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता धनंजय मुंडे का करीबी माना जाता है। राज्य पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने कराड के लिए 10 दिन की हिरासत की मांग की थी। 

विज्ञापन


कराड के खिलाफ मंगलवार को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया था और उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इसके बाद पुलिस ने विशेष मकोका अदालत में उसकी हिरासत की मांग की थी। बुधवार दोपहर कराड को बीड की जिला अदालत में पेश किया गया, जहां उसे 22 जनवरी तक एसआईटी की हिरासत में भेजा गया। 
विज्ञापन


मामले की जांच कर रही एसआईटी ने बताया कि सरपंच संतोष देशमुख की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उन्हें एक ऊर्जा कंपनी से दो करोड़ रुपये की जबरन वसूली की योजना में बाधा बनने का संदेह था। जांच दल के मुताबिक अपराध को अंजाम दिए जाने के समय वाल्मीक कराड उनके हत्यारों के संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीड कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन, 2 समूहों के खिलाफ मामले दर्ज
वाल्मीक कराड पर कार्रवाई का विरोध करने बुधवार को एक अदालत के बाहर पहुंचे 30 समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कराड के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाले एक अन्य समूह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।एक अन्य मामले में कराड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पर कम से कम 15 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

NCP सांसद की मांग- कराड के बैंक खातों की ईडी जांच हो
इस मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, वाल्मीक कराड के बैंक खातों की ईडी से जांच कराई जाए। पुणे जिले के बारामती से लोकसभा सांसद सुले ने बुधवार को कहा, मंत्री और बीड जिले के परली से राकांपा विधायक मुंडे अपने सहयोगी की गिरफ्तारी के बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा दें। महाराष्ट्र सरकार के कर विभाग ने पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ शहर में एक हाउसिंग सोसाइटी में स्थित फ्लैट के दरवाजे पर नोटिस चिपका दिया है और बकाया राशि का भुगतान न करने पर आगे की कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसमें कहा गया है कि फ्लैट पर 1.08 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया है।


क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के पीछे एक बड़ी जबरन वसूली का मामला है। बीड जिले में पवन चक्कियां स्थापित करने वाली एक ऊर्जा कंपनी से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की वसूली की जा रही थी। देशमुख ने इस जबरन वसूली का विरोध किया था, जिसके बाद नौ दिसंबर को उनका अपहरण किया गया और फिर हत्या कर दी गई। उनकी मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कुछ दिन पहले, महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड ने पुणे में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed