{"_id":"596304144f1c1b14598b483b","slug":"vvpat-will-cause-three-hour-delay-in-results-ec","type":"story","status":"publish","title_hn":"VVPAT के इस्तेमाल से चुनाव परिणामों में होगी 3 घंटे देरी: EC ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
VVPAT के इस्तेमाल से चुनाव परिणामों में होगी 3 घंटे देरी: EC
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
EVM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
EVM पर राजनीतिक दलों की आलोचना सहने वाला चुनाव आयोग VVPAT तकनीक के इस्तेमाल की तैयारी कर रहा है। चुनाव आयोग का कहना है कि VVPAT के इस्तेमाल से चुनाव नतीजों में 3 घंटे की देरी होगी।
चुनाव आयोग बहुत जल्द VVPAT के इस्तेमाल के लिए गाइडलाइंस जारी कर सकता है। जिससे इस साल के आखिरी में गुजरात और हिमाचल में होने वाले चुनाव में इसकी शुरूआत की जा सके। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि हमने नियमों में संशोधन नहीं करने का फैसला किया है क्योंकि इससे प्रक्रिया में बहुत अधिक समय लगेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि देश में EVM और VVPAT मशीनों का निर्माण इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड करती हैं। VVPAT एक तरह का प्रिंटर है, जिसे EVM से जोड़ा जाता है। इससे वोटिंग के बाद संबंधित पार्टी के चुनाव चिह्न की एक पर्ची निकलती है, जिसे देखकर वोटर यह जान सकता है कि उसने जिसे वोट दिया है, वोट उसे मिला है या नहीं। मतदाता को पर्ची देखने के लिए 7 सेकेंड का समय मिलता है, इसके बाद यह पर्ची एक डिब्बे में जमा हो जाती है।
विज्ञापन