{"_id":"59606c3e4f1c1b09228b45ec","slug":"evm-tamper-case-election-officers-plea-for-withdraw-thier-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम छेड़छाड़ मामलाः चुनाव अधिकारियों ने खुद को याचिका से हटाने की अर्जी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम छेड़छाड़ मामलाः चुनाव अधिकारियों ने खुद को याचिका से हटाने की अर्जी दी
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
nainital high court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईवीएम में छेड़छाड़ के मामले में राज्य निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी की ओर से हाइकोर्ट में शुक्रवार को अर्जी दी गई, जिसमें उन्होंने स्वयं को याचिका से हटाए जाने की प्रार्थना की। इस पर आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए याचिकाकर्ता ने दो सप्ताह का समय मांगा है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति सर्वेश कुमार गुप्ता की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार पूर्व मंत्री नवप्रभात व अन्य ने हाइकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि ईवीएम में छेड़छाड़ के चलते विकासनगर विधानसभा क्षेत्र से मुन्ना सिंह चौहान निर्वाचित घोषित हुए। याचिका में यह भी कहा गया कि मुन्ना सिंह चौहान का नाम विधानसभा में निर्वाचक के रूप में दो-दो बार दर्ज है।
विज्ञापन
याचिका के मुताबिक चुनाव के दौरान ईवीएम बदले जाने की सूचना भी चुनाव अधिकारी की ओर से नहीं दी गई। चुनाव के दौरान कुछ बाहरी तत्व कार्य करते हुए देखे गए, जिनका उत्तराखंड से कोई संबंध नहीं था। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता की ओर से मुन्ना सिंह चौहान के निर्वाचन को निरस्त किए जाने की मांग की गई। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 जुलाई की तिथि नियत की।