फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VVIP helicopter case: Rajiv Saxena gets interim bail for seven days

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामला : राजीव सक्सेना को सात दिन की अंतरिम जमानत मिली

Thu, 14 Feb 2019 03:38 PM IST
अजय सिंह भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Thu, 14 Feb 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
VVIP helicopter case: Rajiv Saxena gets interim bail for seven days
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला - फोटो : PTI

दिल्ली की अदालत ने बृहस्पतिवार को राजीव सक्सेना को पांच-पांच लाख रुपये की दो जमानत राशियों पर सात दिन की अंतरिम जमानत दे दी। सक्सेना 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड धन शोधन मामले में गिरफ्तार किए गए थे। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने सक्सेना को जमानत देते हुए एम्स को उनके स्वास्थ्य पर विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट जमा करने को कहा। साथ ही अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिये 22 फरवरी की तारीख तय की।

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय ने कल सक्सेना की जमानत याचिका का समर्थन किया था। निदेशालय का कहना है कि एम्स द्वारा दायर उनकी मेडिकल रिपोर्ट विस्तृत नहीं है। सक्सेना ने चिकित्सकीय आधार पर जमानत मांगी थी और अदालत को बताया था कि वह दिल की बीमारी और ल्यूकेमिया(रक्त कैंसर) से पीड़ित हैं तथा ल्यूकेमिया अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed