फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VSHORADS missile successfully flight tested

VSHORADS: डीआरडीओ को मिली बड़ी कामयाबी, सबसे कम दूरी वाली वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण

Sat, 01 Feb 2025 11:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 01 Feb 2025 11:07 PM IST
सार

VSHORADS: ओडिशा के चांदीपुर तट से VSHORADS मिसाइलों के तीन कामयाब उड़ान परीक्षण किए गए, जिसमें मिसाइलों ने कम ऊंचाई पर उड़ते हुए ड्रोन जैसे लक्ष्यों को नष्ट किया। यह मिसाइल प्रणाली भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है।

विज्ञापन
VSHORADS missile successfully flight tested
VSHORADS - फोटो : X/ANI

विस्तार

ओडिशा के चांदीपुर तट से VSHORADS (बहुत कम दूरी की हवाई रक्षा प्रणाली) मिसाइल का तीन बार सफल उड़ान परीक्षण किया गया। इन परीक्षणों में मिसाइलों ने तेज गति से उड़ते बहुत कम ऊंचाई पर लक्ष्यों को निशाना बनाया। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, 'रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और सशस्त्र बलों को VSHORADS मिसाइल के सफल परीक्षण पर बधाई दी।' रक्षा मंत्रालय ने बताया कि तीन परीक्षणों के दौरान मिसाइलों ने कम ऊंचाई पर उड़ते हुए ड्रोन जैसे लक्ष्यों को इंटरसेप्ट किया और उन्हें पूरी तरह नष्ट किया। 
विज्ञापन


यह परीक्षण अंतिम तैनाती की व्यवस्था में किए गए थे, जिसमें दो फील्ड ऑपरेटरों ने हथियार की तत्परता, लक्ष्य प्राप्ति और मिसाइल फायरिंग को पूरा किया। 

VSHORADS एक मैन-पोर्टबल हवाई रक्षा प्रणाली है, जिसे रक्षा अनुसंधान केंद्र इमारत (आरसीआई) ने डीआरडीओ की अन्य प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योग साझेदारों के सहयोग से डिजाइन और विकसित किया है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, परीक्षणों के दौरान विभिन्न रेंज के उपकरणों द्वारा प्राप्त डाटा ने VSHORADS मिसाइल प्रणाली की विशेष क्षमता को साबित किया, जैसे कि ड्रोन और अन्य हवाई खतरं को नष्ट करना। यह मिसाइल प्रणाली भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए सक्षम है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed