फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Voting on all 60 seats of Meghalaya Assembly will be held on February 27

मेघालय चुनाव: इस बार होगा चतुष्कोणीय मुकाबला, मैदान में कुल 375 उम्मीदवार, एनपीपी ने उतारे 57

Sat, 18 Feb 2023 05:55 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 18 Feb 2023 05:55 AM IST
सार

यहां विधासनसभा की 60 सीटें हैं, मतदान 27 फरवरी को होना है। अब 36 महिलाओं सहित कुल 375 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
Voting on all 60 seats of Meghalaya Assembly will be held on February 27
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के साथ गठबंधन वाली सरकार में शामिल भाजपा के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद इस बार मेघालय में चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


यहां विधासनसभा की 60 सीटें हैं, मतदान 27 फरवरी को होना है। अब 36 महिलाओं सहित कुल 375 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में कुल 21,61,729 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10,68,801 और महिला मतदाताओं की संख्या 10,92, 326 है। पहली बार मतदान करने वालों की संख्या 81,443 है।
विज्ञापन


सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी भाजपा, कांग्रेस
भाजपा ने सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि एनपीपी ने 57 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं। कांग्रेस ने 60 और टीएमसी ने सीएम पद के लिए मुकुल संगमा को चेहरा बनाकर 56 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा युनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) ने 47, वीपीपी ने 18 और एचएसडीपी ने 11 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता की मलाई खाने वाली भाजपा अब एनपीपी को बता रही भ्रष्ट सरकार
इस बार सत्तारूढ़ एनपीपी ने मुख्यमंत्री कोरनाड संगमा के नेतृत्व में पूरी ताकत झोंक दी है लेकिन उनकी सहयोगी भाजपा ने अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है। भाजपा डबल इंजन की सरकार के लाभ का गणित लोगों को समझा रही है। कल तक एनपीपी सरकार के साथ सत्ता की मलाई खाने वाली भाजपा अब उसे देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बता रही है। यह तमगा गृहमंत्री अमित शाह ने बीते बृहस्पतिवार को मेघालय में एक चुनावी रैली में दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed