लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   India News ›   Voting in Gujarat Today along with politics of state message received regarding Lok Sabha elections 2024

Gujarat Elections: क्या भाजपा चुनावी चक्रव्यूह का सातवां द्वार तोड़ पाएगी, उत्तर और मध्य गुजरात में मतदान आज

महेंद्र तिवारी, गांधीनगर। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 05 Dec 2022 05:37 AM IST
सार

गुजरात में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार खत्म होने के बाद प्रत्याशी और समर्थक ज्यादा से ज्यादा वोटर निकालने के प्रयास में लगे हैं। पहले चरण में मतदान उम्मीद से कम रहने से दलों की नींद उड़ी हुई हैं। आज दूसरे चरण के मतदान के साथ मध्य और उत्तर गुजरात के मतदाता भी राज्य के सियासी भविष्य का फैसला ईवीएम में लॉक कर देंगे।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के मतदाताओं ने राज्य की 15 वीं विधानसभा के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव का संदेश भी तय कर लिया है, जो आठ दिसंबर को सामने आ जाएगा। भाजपा छह बार से गुजरात में सत्ता में है। सातवें चुनाव में पार्टी को कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी (आप) की तगड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा है। सवाल यह है कि क्या भाजपा लगातार सातवीं बार गुजरात की सत्ता सिंहासन को हासिल कर पाएगी। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह जनादेश देश की सियासत के कई प्रमुख सवालों का जवाब देगा।



सवाल 1: 2024 चुनावों के लिए क्या आसान होगी मोदी की राह
लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात के चुनाव पर देश की नजर है। तगड़ी एंटी इनकंबेंसी फैक्टर का सामना कर रही भाजपा की सत्ता में वापसी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने जबरदस्त परिश्रम किया है। यहां लोगों की नजर केवल राज्य में जीत-हार पर ही नहीं सीट की मार्जिन पर भी लगी है। पहले से बेहतर प्रदर्शन से मोदी की 2024 की राह आसान होगी।


सवाल 2: क्या कांग्रेस में बचा है सत्ता में वापसी का दम
पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 22 वर्ष बाद बेहतर प्रदर्शन किया था। पिछली बार पाटीदार व दलित आंदोलन के बरक्स इस चुनाव में सत्ता विरोधी लहर ज्यादा थी।  इसके बावजूद कांग्रेस नेतृत्व ने एक तरह से राज्य कांग्रेस व प्रत्याशियों को उनके ही हवाले छोड़ दिया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केवल दो सभाएं की और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आईं ही नहीं। नए अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे अपने विवादित बयानों से चर्चा बटोरने के सिवा ज्यादा कुछ योगदान नहीं कर पाए। ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;

Followed

;