फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   voter list over on population in mainpuri

सपा के गढ़ में जनसंख्या से ज्यादा हुए वोटर

Mon, 09 Jan 2017 04:09 AM IST
भास्कर युगल/मैनपुरी
भास्कर युगल/मैनपुरी Updated Mon, 09 Jan 2017 04:09 AM IST
विज्ञापन
voter list over on population in mainpuri
- फोटो : demo pic

सपा के गढ़ मैनपुरी में जिले की आबादी से भी करीब 53 हजार अधिक मतदाता है। ईपी रेश्यो का मानक (जनसंख्या-मतदाता अनुपात) 61.34 प्रतिशत है, लेकिन मैनपुरी में यह 63.95 प्रतिशत पहुंच गया है। सर्वाधिक वृद्धि भी नए मतदाताओं की नहीं बल्कि 40 से 59 आयु वर्ग वालों की हुई है। ऐसे में वोटर लिस्ट सामने आने के बाद उस पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2011 की जनसंख्या के अनुसार जिले में वर्तमान में मतदान करने वाले यानि 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की संख्या 12,52,224 है। वहीं मतदाता सूची के अनुसार जिले में मौजूद मतदाताओं की संख्या 13, 05327 है।
विज्ञापन


यानि जनसंख्या से करीब 53103 ज्यादा मतदाताओं की वृद्धि हुई है। एक साल से मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। मतदाता सूची को गलतियों को सही करने के लिए बीएलओ को लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक भी वोटर लिस्ट में शामिल

voter list over on population in mainpuri
चुनाव

बीएलओ की लापरवाही के कारण ही निर्धारित जनसंख्या से अधिक वोटर हो गए। निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों पर गौर करें तो 40-49 उम्र के लोगों की संख्या जनसंख्या के आंकड़ों की तुलना में सर्वाधिक है। इस उम्र के लगभग सात हजार मतदाता अधिक हैं।

इसके बाद नंबर आता है 50-59 उम्र के लोगों का। इस उम्र के छह तो 30-39 उम्र के मतदाताओें की संख्या चार हजार है।

मृतक भी वोटर लिस्ट में शामिल
मैनपुरी। वोटर लिस्ट बनाने में भारी गड़बड़ियां की गई। जिन लोगों की मौत हो चुकी है या जो लोग गांव और शहर छोड़ गए है, उनके नाम भी मतदाता सूची में शामिल है। प्रशासन इनके नाम नहीं काटे जाने को एक वजह मान रहा है।

हमारी मतदाता सूची सही है। जो आंकड़े दिखाए गए हैं वह अनुमानित जनसंख्या के हैं। वहीं मतदाताओं की संख्या सही है।
- सीपी सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed