फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Voter ID card pilot project failed in 1960, flight of success after 33 years

कहानी चुनाव की: 1960 में मतदाता पहचान पत्र का पायलट प्रोजेक्ट फेल, 33 साल बाद कामयाबी की उड़ान

Thu, 21 Mar 2024 07:13 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 21 Mar 2024 07:13 AM IST
सार

Voter ID Card: चुनाव आयोग की लीप ऑफ फेथ नामक किताब में जिक्र है कि जनप्रतिनिधित्व (संशोधन) विधेयक, 1958 में फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र का प्रावधान किया गया था। 1960 में इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया, जो सफल नहीं हुआ। तमाम मुश्किलों और भारी खर्च के कारण परियोजना दोबारा शुरू करने में तीन दशक से ज्यादा समय लग गया।

विज्ञापन
Voter ID card pilot project failed in 1960, flight of success after 33 years
मतदाता पहचान पत्र (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैंक खाता खुलवाना हो, पासपोर्ट बनवाना हो या निवास का प्रमाण देना हो...फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र वैध दस्तावेज के रूप में कई मौकों पर काम आता है। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि 18 वर्ष की उम्र होते ही जो फोटो वोटर आईडी आपको आसानी से मिल जाती है, उसकी संकल्पना को धरातल पर उतारने में तीन दशक से ज्यादा लग गए थे।

विज्ञापन

चुनाव आयोग की लीप ऑफ फेथ नामक किताब में जिक्र है कि जनप्रतिनिधित्व (संशोधन) विधेयक, 1958 में फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र का प्रावधान किया गया था। 1960 में इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया, जो सफल नहीं हुआ। तमाम मुश्किलों और भारी खर्च के कारण परियोजना दोबारा शुरू करने में तीन दशक से ज्यादा समय लग गया। अंतत: 1993 में राष्ट्रीय स्तर पर फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र पेश किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई सीईसी, छोटे केंद्रीय मंत्री... और बन गई बात
फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र की संकल्पना और उसे धरातल पर उतारने में दो भाइयों का बड़ा योगदान रहा। 27 नवंबर, 1958 को तत्कालीन कानून मंत्री अशोक कुमार सेन ने जब जनप्रतिनिधित्व (संशोधन) विधेयक लोकसभा में रखा, तब मुख्य चुनाव आयुक्त उनके बड़े भाई सुकुमार सेन थे। 30 दिसंबर, 1958 को विधेयक संसद से पारित होकर कानून बना। हालांकि, सुकुमार सेन तब तक सेवानिवृत्त हो गए थे और 10 दिन पहले ही पद संभालने वाले दूसरे मुख्य चुनाव आयुक्त केवीके सुंदरम पर इसे देशभर में लागू कराने की जिम्मेदारी आ गई।

विज्ञापन

कोलकाता में असफल कोशिश, सिक्किम में सफल
1957 के लोकसभा चुनाव के बाद निर्वाचन आयोग ने रिपोर्ट दी कि अगर 1962 के आम चुनाव में शहरी क्षेत्रों में फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र जारी किए जाएं, तो धांधली रोकने में मदद मिलेगी। इसके मद्देनजर कलकत्ता (अब कोलकाता) के दक्षिण-पश्चिम लोकसभा क्षेत्र में 1960 में हुए उपचुनाव में यह प्रयोग किया गया, मगर हर आठ में से तीन मतदाता पहचान पत्र से वंचित रह गए। 1979 में सिक्किम में हुए विधानसभा चुनाव में फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र जारी किए गए। प्रयोग सफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed