{"_id":"68a30cae519c67032c0d54c4","slug":"vote-chori-row-bjp-slams-congress-rahul-gandhi-tejashwi-over-vote-adhikar-yatra-in-bihar-fodder-scam-rjd-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP Vs Congress: 'बिहार में एक चारा चोर और दूसरा यात्रा पर'; वोटर अधिकार यात्रा पर संबित पात्रा का तीखा हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP Vs Congress: 'बिहार में एक चारा चोर और दूसरा यात्रा पर'; वोटर अधिकार यात्रा पर संबित पात्रा का तीखा हमला
Mon, 18 Aug 2025 04:51 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 18 Aug 2025 04:51 PM IST
सार
BJP Vs Congress: भाजपा की तरफ से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की तरफ से बिहार में निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा पर करारा हमला बोला गया है। भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि इनकी यात्राओं से कुछ नहीं होने वाला है, जनता जनार्दन है, सबकुछ जानती है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- भाजपा
विस्तार
भाजपा के मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि जब से माननीय मोदी जी की सरकार बनी है, कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के प्रेस के मुद्दे वही होते हैं और अब हम भी थक जाते हैं उन्हीं प्रश्नों के जवाब देते-देते। जनता को लगता होगा कि कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के लोगों की हताशा की सीमा इस कदर बढ़ गई है कि हमेशा चोर-चोर करते रहते हैं।
यह भी पढ़ें - INDIA Bloc Vs ECI: कांग्रेस फिर बोली- जवाबदेही से भाग रहा आयोग; CEC ज्ञानेश कुमार के जवाब पर विपक्ष का पलटवार
राहुल और तेजस्वी पर भाजपा का हमला
संबित पात्रा ने आगे कहा कि- राफेल के समय पर चौकीदार-चोर, अब वोट की चोरी, ये स्वाभाविक है जिसके स्वभाव में जो होता है उन शब्दों का प्रयोग वो बार-बार करता है। अब देखिए दो लड़के, यूपी में दो लड़के थे यहां भी दो लड़के हैं। दो लड़के ये जेल यात्रा, बेल यात्रा सबकुछ करने के बाद अब कौन सी यात्रा कर रहे हैं पता नहीं चोरी की यात्रा, कुछ नहीं होने वाला है। जनता जनार्दन है, सब कुछ जानती है। एक चारा चोर और दूसरा पूरे भारत के सब पदार्थों की चोरी करने वाले परिवार, ये मिल करके संविधानिक संस्थाओं को चोर घोषित करने का काम कर रहे हैं, ये आपत्तिजनक है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने सभी आरोपों के जवाब दिए- संबित पात्रा
कल चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सभी जवाब तकनीकी रूप से दिए। बिहार में 2003 के बाद एसआईआर हो रहा है और जिन लोगों के मन सवाल है कि अभी क्यों हो रहा है। चुनाव आयोग ने सभी का जवाब दिया है। इस दौरान पुनरीक्षणों के उदाहरण भी दिए गए हैं। सभी विषयों पर चुनाव आयोग ने विस्तार से जवाब दिया, मगर जो न समझें उसे समझाया नहीं जा सकता है। जो ना समझें वो अनाड़ी ही है, ये अपने आप को खिलाड़ी समझते हैं मगर वो हैं अनाड़ी और उनका कुछ नहीं होने वाला है। वो चाहते हैं कि यहां हिंदुस्तान में अफरा-तफरी का माहौल बने। इस अफरा-तफरी में उन्हें किसी तरह से कुछ राजनीतिक लाभ मिले, ये उनका प्रयास है।
कांग्रेस समेत तमाम दलों पर निशाना
आज मैं देख रहा था कि कई दलों के लोग बैठकर प्रेस वार्ता कर रहे हैं, मेरा सवाल है इन सभी पार्टी के प्रवक्ताओं और उनके नेताओं से क्या आप खंडपीठ बड़ी है या सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ बड़ी है? जब सुप्रीम कोर्ट में किसी विषय पर सुनवाई हो रही है, जब सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर ने रोक नहीं लगाया है। तो ये कौन की खंडपीठ है कि आप लोग आकर बैठ गए और घोषणा कर दी कि चोरी हो रही है। ये दिखाता है कि सांविधानिक संस्थाओं के प्रति कितनी संवेदनशीलता आप में है या यूं कहिए कि कितनी संवेदनशीलता नहीं है। आप खिलवाड़ करते हैं सांविधानिक संस्थाओं के साथ और केवल चुनाव आयोग के साथ नहीं भारत की ऐसी कोई सांविधानिक संस्था नहीं है जिसके विरोध में राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी, गांधी परिवार और गांधी परिवार के ईद-गिर्द घूम रहे बाकी पारिवारिक पार्टी ने हमला न किया हो।
यह भी पढ़ें - Supreme Court: संजय सिंह की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज, UP में 105 प्राइमरी स्कूल बंद करने को दी थी चुनौती
भाजपा ने एक्स पर शेयर की फोटो
वहीं भाजपा की तरफ से सोशल मीडिआ प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए राहुल गांधी की यात्रा पर निशाना साधा गया है। इस पोस्ट में एक फोटो साझा किया गया जिसमें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ा न्याय यात्रा के साथ-साथ वोटर अधिकार यात्रा को एक रॉकेट के जरिए दिखाया गया है, जो लॉन्च होने के बाद धराशायी हो गया है।

LIVE: BJP National Spokesperson Dr. @sambitswaraj addresses press conference at BJP headquarters, New Delhi. https://t.co/lLpnHuf2iO
— BJP (@BJP4India) August 18, 2025

लॉन्च पर लॉन्च... लेकिन सब के सब फुस्स! 😅 pic.twitter.com/9TUlZH6cug
— BJP (@BJP4India) August 18, 2025