{"_id":"5e6c6abc8ebc3ea766626810","slug":"vistara-imposes-travel-ban-on-stand-up-comedian-kunal-kamra","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर अब विस्तारा ने लगाया यात्रा प्रतिबंध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर अब विस्तारा ने लगाया यात्रा प्रतिबंध
Sat, 14 Mar 2020 10:55 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
कुणाल कामरा (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमानन कंपनी विस्तारा ने स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध के बाद कुनाल अगले महीने 27 अप्रैल तक विस्तारा के विमान में सफर नहीं कर सकेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि इंडिगो की आंतरिक समिति की जांच में कुणाल कामरा को दुर्व्यवहार का दोषी पाए जाने के बाद विस्तारा ने यह कदम उठाया। यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया।
विज्ञापन
कुणाल कामरा पर एक न्यूज चैनल के एंकर को इंडिगो विमान में सफर के दौरान परेशान करने का आरोप लगा था। इसके बाद इंडिगो ने 28 जनवरी को स्टैंड अप कॉमेडियन की यात्रा पर 6 महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, बाद में प्रतिबंध को घटाकर तीन महीने कर दिया गया। इंडिगो के बाद एयर इंडिया, गोएयर, स्पाइस जेट ने भी कुणाल कामरा की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन