{"_id":"56f6e09a4f1c1b6731f14d42","slug":"visiiting-taj-to-cost-more-from-april2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज का दीदार करना हो जाएगा महंगा, एक से बढ़ेंगे टिकट के दाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ताज का दीदार करना हो जाएगा महंगा, एक से बढ़ेंगे टिकट के दाम
ब्यूरो/अमर उजाला, अागरा
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:50 AM IST
सार
- एक अप्रैल से ताज समेत सभी स्मारकों में प्रवेश महंगा
- एएसआई ने टिकट बढ़ोतरी की तैयारी की, टूर आपरेटरों ने बढ़ाए रेट
विज्ञापन
ताज महल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक अप्रैल से ताजमहल समेत सभी स्मारकों का टिकट महंगा हो जाएगा। एएसआई ने प्रवेश टिकट दर में तीन गुना की बढ़ोतरी की है। एक नवंबर से टिकटों के रेट बढ़ने थे, लेकिन पर्यटन उद्यमियों के विरोध के बाद केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने वृद्धि को एक अप्रैल तक के लिए टाल दिया था।
विज्ञापन
एएसआई ने टिकट बढ़ोतरी की तैयारी पूरी कर ली हैं। वहीं टूर आपरेटरों ने भी प्रस्तावित टिकट दरों के मुताबिक पैकेज रेट बढ़ाए हैं। वर्ल्ड हेरिटेज ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी तथा बी श्रेणी के स्मारकों का प्रवेश टिकट एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा। भारतीय पर्यटकों से 10 की जगह 30 रुपये और विदेशियों के लिए 250 से बढ़ाकर 750 रुपये का होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
एएसआई ने 15 सितंबर 2015 को सभी स्मारकों के टिकट तथा शूटिंग की दरें बढ़ाने की अधिसूचना जारी की थी, जिसमें आम जनता से 45 दिनों के अंदर आपत्तियां मांगी गई थीं। एक नवंबर से बढ़ी हुई दरें लागू होनी थी, लेकिन भारी विरोध की वजह से पर्यटन मंत्री को कदम पीछे खींचने पड़े।
विज्ञापन
टूर आपरेटरों ने टिकट वृद्धि के लिए एक अप्रैल तक की मांग की थी। एएसआई अधिकारियों के मुताबिक, गजट जारी होने के बाद टिकट का रेट बढ़ना तय है। लेकिन टिकट का रेट कितना बढ़ेगा, इसका ब्योरा अभी विभाग के पास नहीं आया है। सोमवार को मुख्यालय से इस संबंध में स्थिति साफ हो जाएगी।