{"_id":"5996eda24f1c1b7e7e8b4613","slug":"vishal-sikka-s-resignation-as-infosys-ceo-market-cap-dips-rs-22519-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्का के इस्तीफे से इंफोसिस के शेयरों में गिरावट, निवेशकों के 22,519 करोड़ रुपये डूबे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सिक्का के इस्तीफे से इंफोसिस के शेयरों में गिरावट, निवेशकों के 22,519 करोड़ रुपये डूबे
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sat, 19 Aug 2017 07:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंफोसिस के सीईओ विशाल सिक्का के इस्तीफे का शुक्रवार को शेयर बाजारों गहरा असर देखने को मिला। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 270.78 अंकों की गिरावट के साथ 31,524.68 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 66.75 अंकों की गिरावट के साथ 9,837.40 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शुक्रवार के कारोबार में इंफोसिस के शेयरों में लगभग 10 फीसदी तक की तगड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिसके साथ ही कंपनी के बाजार पूंजीकरण में 22,519 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
पढ़ें- विशाल सिक्का के इस्तीफे की 5 बड़ी बातें, बोले- मुझे आजादी से नहीं करने दिया गया काम
विज्ञापन
बीएसई में इंफोसिस का शेयर 9.60 फीसदी गिरकर 923.10 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 13.39 फीसदी तक की गिरावट के साथ यह 884.40 रुपये तक पहुंच गया, जो 52 सप्ताह में इसका न्यूनतम स्तर था।
पढ़ें- इंफोसिस छोड़ना मेरी सबसे बड़ी भूल: नारायणमूर्ति
वहीं एनएसई में कंपनी के शेयर 9.56 फीसदी की गिरावट के साथ 923.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में दोनों ही बाजारों में ब्लू चिप कंपनियों के बीच इंफोसिस का प्रदर्शन सबसे खराब रहा।