फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Visa Scam: Congress MP Karti Chidambaram writes to Lok Sabha Speaker, alleging breach of parliamentary privilege on CBI

Visa Scam: 'सीबीआई ने गोपनीय कागजों को किया जब्त', कांग्रेस सांसद कार्ति ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र

Fri, 27 May 2022 10:57 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 27 May 2022 10:57 AM IST
सार

कांग्रेस नेता ने कहा, सीबीआई द्वारा संसदीय विशेषाधिकार का घोर उल्लंघन किया गया है। उन्होंने कहा, सीबीआई द्वारा तलाशी के समय संसदीय कागजात, जो आईटी समिति से संबंधित हैं जब्त कर लिए गए।

विज्ञापन
Visa Scam: Congress MP Karti Chidambaram writes to Lok Sabha Speaker, alleging breach of parliamentary privilege on CBI
कार्ति चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

चीनी वीजा घोटाले में आरोपी कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने सीबीआई पर संसदीय विशेषाधिकार के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस सांसद ने इस संबंध में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, सीबीआई द्वारा संसदीय विशेषाधिकार का घोर उल्लंघन किया गया है। उन्होंने कहा, सीबीआई द्वारा तलाशी के समय संसदीय कागजात, जो आईटी समिति से संबंधित हैं जब्त कर लिए गए। उन्होंने कहा इन गोपनीय कागजातों को जब्त करने का अधिकार किसी के पास नहीं है। 

विज्ञापन


कार्ति लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर पहुंचे। इससे पहले वह गुरुवार को भी सीबीआई के सामने पेश हुए थे। वहां लगातार नौ घंटे तक उनसे पूछताछ की गई थी। 
विज्ञापन


विदेश से लौटते ही सीबीआई के समक्ष पेश हुए कार्ति
ब्रिटेन और यूरोप की यात्रा से लौटने के बाद कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम बृहस्पतिवार को सीबीआई के सामने पेश हुए। सीबीआई ने रिश्वत लेकर चीनी नागरिकों को वीजा दिलाने के मामले में कार्ति से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की। कोर्ट ने उन्हें देश में लौटने के 16 घंटे के भीतर सीबीआई के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था। कार्ति बुधवार को विदेश से लौटे और बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। वहां मौजूद पत्रकारों से कार्ति ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने एक भी चीनी नागरिक को वीजा दिलाने में कोई मदद नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने भी बुधवार को दर्ज किया था केस
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 2011 में 263 चीनी नागरिकों के वीजा बनाने से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम व अन्य के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज कर लिया। इस मामले में बीते दिनों कार्ति व उनके पिता पूर्व वित्त व गृह मंत्री पी. चिदंबरम के आवास पर सीबीआई द्वारा छापे मारे गए थे। 

यह है मामला
आरोप है कि 2011 में जब कार्ति के पिता पी चिदंबरम केंद्रीय गृह मंत्री थे तब पंजाब में काम कर रही एक चीनी कंपनी के लोगों को कथित तौर पर अवैध तरीके से वीजा (Visa) दिलवाया गया था। मामले में कार्ति के करीबी भास्कर रमन के जरिए रिश्वत की रकम की हेराफेरी की गई। चीनी कंपनी के लोगों ने रमन के जरिए ही कार्ति से संपर्क साधा था। मामले में सीबीआई ने रमन को गिरफ्तार कर लिया है। वह सीबीआई रिमांड पर हैं। कार्ति चिदंबरम को भी सीबीआई के सामने आज पेश होना था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। 


सीबीआई द्वारा दायर एफआईआर में क्या?
वीजा घोटाला मामला कार्ति और उनके करीबी एस भास्कररमन को वेदांता समूह की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल) के एक शीर्ष अधिकारी द्वारा रिश्वत के रूप में दिए जाने के आरोपों से जुड़ा है। यह कंपनी पंजाब में एक बिजली संयंत्र स्थापित कर रही थी। सीबीआई के मुताबिक, बिजली परियोजना की स्थापना का काम एक चीनी कंपनी कर रही थी और यह काम समय से पीछे चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed