फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   visa denial to Indian wushu players row Chinese envoy calls for strengthening bilateral ties

भारतीय खिलाड़ी वीजा मामला: चीनी दूत ने रिश्ते मजबूत करने का किया आह्वान, कहा- भारत के साथ काम करने को इच्छुक

Mon, 25 Sep 2023 01:59 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 25 Sep 2023 01:59 AM IST
सार

कोलकाता में चीनी महावाणिज्य दूत लियू ने कहा कि भारत और चीन के बीच संबंध वर्तमान में स्थिर हैं। दोनों देशों के नेताओं में बातचीत जारी है। द्विपक्षीय संबंधों के विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ काम करने के इच्छुक हैं।

विज्ञापन
visa denial to Indian wushu players row Chinese envoy calls for strengthening bilateral ties
india china flag - फोटो : social media

विस्तार

एशियाई खेलों में शामिल तीन भारतीय वुशू खिलाड़ियों को चीनी दूतावास ने वीजा देने से इनकार कर दिया, जिस पर बवाल जारी है। तीनों खिलाड़ी अरुणाचल प्रदेश के रहवासी हैं। मामले में चीनी दूत ने टिप्पणी की है। उन्होंने स्वस्थ और स्थिर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का आह्वान किया है। 

विज्ञापन

कोलकाता में चीनी महावाणिज्य दूत लियू ने कहा कि भारत और चीन के बीच संबंध वर्तमान में स्थिर हैं। दोनों देशों के नेताओं में बातचीत जारी है। द्विपक्षीय संबंधों के विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ काम करने के इच्छुक हैं। पड़ोसी देश विश्व शांति के निर्माता, वैश्विक विकास में योगदानकर्ता और व्यापक दृष्टिकोण के साथ अतंरराष्ट्रीय व्यवस्था के रक्षक के रूप में भारत के साथ काम करने के लिए इच्छुक हैं। स्थिर और स्वस्थ चीन-भारत संबंध दोनों देशों के नागरिकों के बुनियादी हित में है। दोनों देशों का सामान्य विकास दुनिया के भविष्य से संबंधित है। खिलाड़ियों को वीजा देने से इनकार करने के मामले में उन्होंने कहा कि एशियाई खेल सबका खेल है। हम एक परिवार हैं। यह द्विपक्षीय मुद्दा है। मैं आपको चीनी दूतावास पहुंचने के लिए आमंत्रित करता हूं। 

विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों न्येमान वांगसु, ओनिलु तेगा और मेपुंग लाम्गु को वीजा देने से इनकार करने के विरोध में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हांगझू की अपनी आगामी यात्रा रद्द करने का फैसला किया है। भारत का कहना है कि हम किसी भी भारतीय के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार नहीं करते। अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग है और अभिन्न अंग ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed