फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   virendra Sehwag said Embed in my opinion, any consent is irrelevant gurmehar dispute

गुरमेहर पर दो बल्लेबाज आमने-सामने, सहवाग को मिला 'गंभीर' जवाब

Wed, 01 Mar 2017 04:45 PM IST
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह Updated Wed, 01 Mar 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
virendra Sehwag said Embed in my opinion, any consent is irrelevant gurmehar dispute
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

गुरमेहर विवाद को लेकर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर आमने-सामने आ गए हैं। सहवाग जहां गुरमेहर के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे हैं तो गौतम गंभीर गुरमेहर के पक्ष में स्पिन खेलने उतर गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके गुरमेहर के लिए समर्थन जाहिर किया है। गंभीर ने कहा कि हर किसी को अपनी बात रखने का हक है और मिलकर उसका मजाक उड़ाया जाना घिनौना है। 

विज्ञापन


गंभीर के ट्वीट के साथ एक विडियो है। विडियो में संदेश है, 'इंडियन आर्मी के लिए मेरे मन में बहुत ज्यादा सम्मान है। देश के लिए उनकी सेवा अतुलनीय है। हालांकि, हाल की घटनाओं से मुझे निराशा हुई है। हम एक आजाद मुल्क में रहते हैं, जहां हर किसी को अपनी राय रखने का हक है। अगर एक लड़की, जिसने अपने पिता को खोया हो, शांति कायम होने की इच्छा के चलते जंग की विभीषिकाओं को लेकर पोस्ट करती है तो उसे ऐसा करने का हक है। यह दूसरे लोगों के लिए यह दिखाने का मौका नहीं बनना चाहिए कि वे कितने देशभक्त हैं या उन्हें मिलकर उसका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। हर आम नागरिक की तरह उसे अपनी राय रखने का हक है। हर कोई इस बात से एकराय हो या न हो, लेकिन उसका मजाक उड़ाना घिनौना है।'
विज्ञापन

 



वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा गुरमेहर कौर के ट्विट पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि मेरे ट्वीट में मेरी राय थी। किसी की सहमति या असहमति मायने नहीं रखती। हालांकि सहवाग ने कहा है कि गुरमेहर कौर अपने विचार व्यक्त कर सकती हैं, उन्हें रेप की धमकी देना नीच काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूर्व क्रिकेटर सहवाग जहां अपने बयान पर कायम हैं तो हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान दिया है। हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले हरियाणा सरकार के मंत्री अनिज विज ने कहा है कि गुरमेहर का समर्थन करनेवाले लोग पाकिस्तानी हैं और उन्हें देश से बाहर करना चाहिए।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर कहा है कि ABVP कौन होता है राष्ट्रवादी और राष्ट्रविरोधी का फैसला करने वाला? उन्हें यह अधिकार किसने दिया।


हालांकि इससे पहले भी सहवाग ने कहा था कि मेरा ट्विट अचानक से आया हुआ विचार था। मेरा किसी को दु:ख पहुंचाने का इरादा नहीं था। सहवाग ने कहा कि मेरे ट्विट का मतलब गुरमेहर के लिए नहीं था। यह एक साधारण मजाक था।

Those supporting #GurmeharKaur are pro-Pakistan,therefore such people should be thrown out of the country:Anil Vij,Haryana Minister pic.twitter.com/sRVcZ1Azgi

— ANI (@ANI_news) March 1, 2017

मगर लोगों ने मेरे मजाक को दूसरे तरह से ले लिया। गौरतलब हो कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र संगठनों के बीच चल रहे विवाद पर बीती 22 फरवरी को गुरमेहर कौर ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा था कि मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं बल्कि युद्ध ने मारा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed