Virat Kohli Restaurant: कोहली के रेस्टोरेंट में गे समुदाय के लोगों की एंट्री नहीं? सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के रेस्टोरेंट में LGBTQ+ समुदाय के लोगों की एंट्री नहीं होने का मामला सामने आया है। यह पोस्ट ट्विटर पर भी जमकर शेयर किया जा रहा है, कई लोग विराट से इस मामले पर नाराज हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के रेस्टोरेंट में LGBTQ+ समुदाय के लोगों की एंट्री नहीं होने का मामला सामने आया है। यह पोस्ट ट्विटर पर भी जमकर शेयर किया जा रहा है, कई लोग विराट से इस मामले पर नाराज हैं। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली वन8 कम्यून नाम का एक रेस्टोरेंट चलाते हैं। दिल्ली, कोलकाता और पुणे में इस रेस्टोरेंट की ब्रांच हैं। विराट कोहली के रेस्टोरेंट पर आरोप लगे हैं कि यहां LGBTQ+ समुदाय के लोगों की एंट्री नहीं है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने यह संदेश लिखा।
“LGBTQ+ मेहमानों को विराट कोहली के रेस्टोरेंट में नो एंट्री…विराट पुणे, दिल्ली और कोलकाता में वन8 कम्यून नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं. उनकी जोमेटो लिस्टिंग कहती है कि स्टैग के लिए उनके रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं है। हमने 2 सप्ताह पहले उनको मैसेज किया था। उनका कोई जवाब नहीं मिला। हमने उनके रेस्टोरेंट के पुणे ब्रांच से संपर्क किया, उन्होंने हमें फ़ोन पर बताया कि रेस्टोरेंट में प्रवेश केवल सिसजेंडर विषमलैंगिक जोड़ों या सिसजेंडर महिलाओं के समूहों के लिए है। समलैंगिक जोड़े या समलैंगिक पुरुषों के समूहों को एंट्री नहीं है। ट्रांस महिलाओं को उनके कपड़ों के अनुसार एंट्री दी जाती है। रेस्टोरेंट की दिल्ली शाखा ने इसपर कोई जवाब नहीं दिया. रेस्टोरेंट की कोलकाता वाली ब्रांच ने हमें बताया कि यहां सबकी एंट्री है। हालांकि, उनका ज़ोमेटो बुकिंग पेज कुछ और कहता है. भारत में ऐसे फैंसी रेस्टोरेंट, बार और क्लबों में LGBTQ के साथ भेदभाव आम है, और विराट कोहली भी यही कर रहे हैं।”
ट्विटर पर विनय तिवारी ने Vini नाम से अकाउंट बना रखा है। उन्होंने ट्वीट किया
“आप विराट कोहली से और क्या उम्मीद लगा सकते हैं? विराट बस भाषणों में प्रगतिशील हैं, लेकिन, अमल में नहीं। क्या विराट और अनुष्का इस होमोफोबिक फैसले पर कुछ कहेंगे?”
What can you expect from WOKE #ViratKohli ?
— ViNi (@VinayTiwari_) November 15, 2021
Progressive in Speech, Regressive in Action.
Can you clarify Mr. @imVkohli & Mrs. @AnushkaSharma on this #homophobic decision ? https://t.co/XIY692bLgb
First love late spring नाम के एक यूजर ने लिखा, “इस आदमी के लिए मेरी नफ़रत बिल्कुल सही थी।”
सोशल मीडिया पर वायरल खबर का सच क्या है?my hate for this man was justified all this while https://t.co/vFEUWRx30i
— first love| late spring (@maplesyruptears) November 15, 2021
सोशल मीडिया पर वायरल यह खबर पूरी तरह से निराधार है। इस खबर में कोई दम नहीं है। कोहली के रेस्तरां वन8 कम्यून ने एक बयान जारी कर LGBTQ समुदाय के साथ भेदभाव और एंट्री ना देने की बात को सिरे से नकार दिया और उसे गलत बताया है।