{"_id":"61d2cc0b520b4e6220050820","slug":"viral-video-shows-policeman-kicking-man-for-travelling-without-ticket-on-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर शर्मनाक हरकत: बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करते मिले शख्स को केरल के पुलिस अफसर ने मारी लातें, वीडियो वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फिर शर्मनाक हरकत: बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करते मिले शख्स को केरल के पुलिस अफसर ने मारी लातें, वीडियो वायरल
Mon, 03 Jan 2022 03:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, कन्नूर
पीटीआई, कन्नूर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 03 Jan 2022 03:42 PM IST
सार
करीब 20 सेकंड का यह वीडियो एक यात्री ने बनाया है। इसमें नजर आ रहा है कि आरोपी अधिकारी उस शख्स पर खड़ा हो गया और बार-बार लातें मारने के कारण पीड़ित पलट जाता है।यह घटना रविवार को मावेली एक्सप्रेस में हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल पुलिस की फिर शर्मनाक हरकत सामने आई है। रेलवे में प्रतिनियुक्ति पर गए एक पुलिस अधिकारी ने ट्रेन में बिना टिकट सफर करते मिले एक शख्स की बुरी तरह पिटाई करते हुए उसे लातें मारीं। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर राज्य पुलिस बचाव की मुद्रा में आ गई है।
विज्ञापन
करीब 20 सेकंड का यह वीडियो एक यात्री ने बनाया है। इसमें नजर आ रहा है कि आरोपी अधिकारी उस शख्स पर खड़ा हो गया और बार-बार लातें मारने के कारण पीड़ित पलट जाता है। इससे पहले पीड़ित व्यक्ति कोच के गेट पर बैठा नजर आता है। यह घटना रविवार को मावेली एक्सप्रेस में हुई।
विज्ञापन
पिटाई करने वाला पुलिस कर्मी, एक एएसआई और एक अन्य सिविल पुलिस का अधिकारी इस ट्रेन में कन्नूर से सवार हुए और उन्होंने यात्रियों के टिकट चेक करना शुरू कर दिए। जिस व्यक्ति की पिटाई की गई उसके बारे में कहा गया कि उसके पास टिकट नहीं था। पुलिस ने यह भी दावा किया कि वह नशे में था। बाद में उसे वडकारा में ट्रेन से उतार दिया गया।
विज्ञापन
कन्नूर के एसपी पी. एलांगोवन ने एक चैनल से चर्चा में कहा कि विशेष पुलिस शाखा के एसीपी को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। विवादित पुलिस अधिकारी रेलवे में प्रतिनियुक्ति पर है। उन्होंने कहा कि मामले में रेलवे पुलिस के अलावा समानांतर जांच भी की जा रही है।
विदेशी नागरिक से जबरन खाली कराई थी शराब की बोतल
इससे दो दिन पहले भी केरल पुलिस की अप्रिय हरकत सामने आई थी, जिसमें उसने एक विदेशी नागरिक की शराब की बोतल जबर्दस्ती खाली कराई थी। विदेशी ने यह बोतल नए साल के जश्न के लिए एक सरकारी शराब दुकान से खरीदी थी। इसका भी वीडियो वायरल हुआ था। चूंकि यह मामला विदेशी नागरिक से जुड़ा था, इसलिए शनिवार को एक पुलिस अधिकारी को निलंबित किया गया था। उसी ने बोतल जबर्दस्ती खाली कराई थी।