{"_id":"575d67d94f1c1b283e11b788","slug":"viral-video-monkey-defeat-tiger-in-rare-battle","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर को खाने के लिए पेड़ पर चढ़ गया भूखा बाघ, बंदर ने दिया चकमा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बंदर को खाने के लिए पेड़ पर चढ़ गया भूखा बाघ, बंदर ने दिया चकमा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 12 Jun 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : from video
बंदर को सभी जानवरों में होशियार और शरारती माना जाता है और शायद यह वीडियो देखने के बाद आप को भी बंदर की चालाकी पर यकीन हो जाएगा। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बाघ पेड़ पर चढ़कर बंदर को मारने का प्रयत्न करता है लेकिन बंदर अपनी चालाकी से बाघ को मात दे देता है।
विज्ञापन
इस वीडियो को रामनगर के जंगल में टूरिस्ट ने अपनी सफारी के अंदर से फिल्माया है। फुटेज में दिख रहा है कि बंदर बाघ की पहुंच से मात्र इंच भर दूर होता है बावजूद इसके बाघ उसे पकड़ नहीं पाता।
विज्ञापन
बंदर बड़ी ही चतुराई से बाघ को पेड़ की उन शाखाओं पर ले आता है जो बहुत ही कमजोर हैं, और अंत में बाघ अपना बैलेंस नहीं बना पाता और पेड़ से गिर जाता है। इस बीच बंदर वहां से भाग चुका होता है। भूखा बाघ हार के बाद हताश नजर आता है।
विज्ञापन
देखें वीडियो...