वीडियो: धरती पर लॉकडाउन तो आसमां में रचाई शादी, इस कपल ने ऐसे दिया पाबंदियों को चकमा
मदुरई निवासी राकेश और दक्षिणा ने अपनी शादी को यादगार बनाने की योजना तैयार की। उन्होंने दो घंटे के लिए एक प्लेन किराए पर लिया। साथ ही, तमिलनाडु में लगे लॉकडाउन व कोविड-19 के चलते शादी-समारोह पर लगी पाबंदियों को चकमा दे दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुहब्बत की डोर का आखिरी छोर शादी को माना जाता है। यही वजह है कि अपनी जिंदगी के इस खुशनुमा पल को हर कोई यादगार बनाने की कोशिश करता है। कुछ ऐसा ही मदुरई के एक कपल ने भी किया। दरअसल, कोरोना वायरस के चलते तमिलनाडु में इस वक्त सख्त लॉकडाउन लगा है। वहीं, शादी-समारोह पर भी पाबंदियां लागू हैं। ऐसे में इस कपल ने अपनी अनोखी योजना से धरती के लॉकडाउन को चकमा दे दिया और आसमान में शादी रचा ली। इस कार्यक्रम में उनके 161 रिश्तेदार भी शामिल हुए।
यह है पूरा मामला
गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश के अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है। इसकी वजह से अधिकतर शहरों में कर्फ्यू लगा हुआ है। शादी-समारोहों में पाबंदियां लागू हैं। इसकी वजह से लोगों को अपने कार्यक्रम और मेहमानों की लिस्ट में भी छंटनी करनी पड़ रही है, लेकिन तमिलनाडु के मदुरई निवासी एक कपल ने इन पाबंदियों को बीच अपनी शादी को इस कदर यादगार बना दिया कि वो सुर्खियों में छा गया।
मदुरई के कपल ने रचाई अनोखी शादी
जानकारी के मुताबिक, मदुरई निवासी राकेश और दक्षिणा की शादी होनी थी, लेकिन उनकी मुहब्बत के रास्ते में लॉकडाउन की पाबंदियां आ गईं। ऐसे में उन्होंने दो घंटे के लिए एक प्लेन किराए पर ले लिया और 161 रिश्तेदारों के साथ आसमान में सात फेरे लिए। राकेश-दक्षिणा ने अपनी इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो वह देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो का कैप्शन था, 'मदुरई के राकेश-दक्षिणा ने दो घंटे के लिए हवाई जहाज किराए पर लिया और आसमान में शादी रचाई। परिवार के सदस्य मदुरई से बंगलूरू गए थे और शादी के बाद स्पाइसजेट की फ्लाइट लेकर बंगलूरू से मदुरई वापस आ गए।'
Rakesh-Dakshina from Madurai, who rented a plane for two hours and got married in the wedding sky. Family members who flew from Madurai to Bangalore after getting married by SpiceJet flight from Bangalore to Madurai. #COVID19India #lockdown @TV9Telugu #weddingrestrictions pic.twitter.com/9nDyn3MM4n
— DONTHU RAMESH (@DonthuRamesh) May 23, 2021
डीजीसीए ने की कार्रवाई
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस शादी के छोटे से वीडियो में राकेश दक्षिणा के गले में मंगलसूत्र बांधते नजर आए। इस दौरान उनके रिश्तेदार बेहद खुश दिखे और कपल पर फूल बरसाते रहे। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। इस मामले में डीजीसीए ने भी कार्रवाई की है। एयरलाइन ने संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ कोविड नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया है।