फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VIP culture will end in Assam, vegetarian food will be available in government programs says CM Sarma

Assam: राज्य में खत्म होगी VIP संस्कृति, सरकारी कार्यक्रमों में मिलेगा शाकाहारी भोजन; सीएम सरमा ने दी जानकारी

Mon, 29 Jul 2024 09:14 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 29 Jul 2024 09:14 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिंमत बिस्व सरमा ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि सरकार कामों में अनावश्यक दिखावा ना करें। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वीआईपी प्रोटोकॉल को खत्म किया जाएगा। 

विज्ञापन
VIP culture will end in Assam, vegetarian food will be available in government programs says CM Sarma
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई

विस्तार

असम की हिमंत बिस्व सरमा सरकार ने कुछ बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इन फैसलों की जानकारी दी है। सीएम सरमा ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि सरकार कामों में अनावश्यक दिखावा ना करें। 

विज्ञापन


‘राज्य में खत्म होगा वीआईपी प्रोटोकॉल’ 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वीआईपी प्रोटोकॉल को खत्म किया जाएगा। यह फैसला भी लिया गया है कि सरकार द्वारा उन कामों पर ध्यान दिया जाएगा, जिनकी प्रशंसा जनता करती है। सीएम सरमा ने कहा, ‘हमारी सरकार वीआईपी संस्कृति को खत्म करेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े वाहनों और बैरिकेड्स में कटौती की जाएगी। अब से हर सरकारी कार्यक्रम में सिर्फ शाकाहारी और सात्विक भोजन परोसा जायेगा। हालांकि, यह नियम राज्य अतिथियों पर लागू नहीं होगा।’ 
विज्ञापन


असम राज्य कर्मचारियों ने की ओपीएस की मांग
उधर, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत असम सरकार के राज्य कर्मचारियों ने सोमवार को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के दोबारा प्रस्तुतीकरण की मांग की है। अखिल असम सरकार एनपीएस कर्मचारी संघ (एएजीएनपीएसईए) का कहना है कि पुरानी पेंशन की बहाली की मांग के बावजूद राज्य और केंद्र सरकार नई व्यवस्था जारी रखने पर अड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएजीएनपीएसईए ने क्या कहा?
एएजीएनपीएसईए की केंद्रीय कार्यकारी समिति ने फैसला लिया है कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए संघर्ष किया जाएगा। एएजीएनपीएसईए ने कहा, ‘यह स्पष्ट है कि पुरानी पेंशन योजना से ही सेवानिवृत्ति सुरक्षा मिलेगी।’ ‘एएजीएनपीएसईए के अनुसार, संघ ने तय किया है कि ओपीएस को बहाल करने केलिए फिर से मजबूत आंदोलन किया जाएगा। एएजीएनपीएसईए ने सीएम हिमंत बिस्व सरमा से अनुरोध किया है कि राज्य सरकार के एनपीएस कर्मचारियों से अतिरिक्त चार प्रतिशत कटौती के केंद्रीय निर्णय को लागू न किया जाए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed