Maharashtra: अकोला में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, ऑटो-बाइक को लगाई आग
जानकारी के मुताबिक, एक ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। ऑटो चालक और बाइक सवार अगल-अलग समुदाय थे, जिसके चलते दोनों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों के बीच हुए विवाद के बाद, एक समुदाय ने ऑटो को आग लगा दी, जिससे तनाव बढ़ गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में अकोला के हरिहम पेठ इलाके में सोमवार को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। गुस्से में आकर एक समुदाय ने ऑटो को आग लगा दी, जिससे तनाव बढ़ गया। सूचना पर दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल, पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है और हालात नियंत्रण में हैं।
जानकारी के मुताबिक, एक ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। ऑटो चालक और बाइक सवार अगल-अलग समुदाय थे, जिसके चलते दोनों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों के बीच हुए विवाद के बाद, एक समुदाय ने ऑटो को आग लगा दी, जिससे तनाव बढ़ गया।
#WATCH | Maharashtra: Bachan Singh, Akola SP, in a byte given earlier said, "An auto driver rammed into a bike driver in the Hariham Peth area of Akola. Both of them belongs to different communities...Both auto and bike were set on fire and stone pelting were done...Soon the… https://t.co/DZLDFq45aI pic.twitter.com/20ogM1nvSB
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 7, 2024
जवाब में दूसरे समुदाय ने बाइक को आग लगा दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प की सूचना मिलते ही पुराना शहर थाने के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस दौरान दमकल विभाग की टीम भी सूचना के बाद मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया।
अकोला के एसपी बचन सिंह ने बताया कि हरिहम पेठ इलाके में ऑटो चालक द्वारा बाइक को टक्कर मारे जाने के बाद दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई है। दोनों वाहन चालक अलग-अलग समुदाय से हैं। दोनो समुदाय के लोगों ने ऑटो और बाइक को आग लगा दी है। दोनों के बीच पथराव भी हुआ है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। घटना में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें गश्त कर रही हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।