{"_id":"631f4c7442461f31db072895","slug":"violence-over-disputed-land-in-tripura-gomti-district-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: त्रिपुरा के गोमती जिले में विवादित भूमि को लेकर हिंसा, आठ लोग घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: त्रिपुरा के गोमती जिले में विवादित भूमि को लेकर हिंसा, आठ लोग घायल
Mon, 12 Sep 2022 08:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 12 Sep 2022 08:42 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, त्रिपुरा के गोमती जिले के किल्ला इलाके में वन भूमि के एक विवादित भूमि को लेकर दो समुदायों के लोग आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा के गोमती जिले के किल्ला इलाके में दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक झड़प के बाद तनाव फैल गया है। सोमवार की सुबह हुई झड़प में करीब आठ लोग घायल बताए गए हैं। इसके साथ ही एक गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, त्रिपुरा के गोमती जिले के किल्ला इलाके में वन भूमि के एक विवादित भूमि को लेकर दो समुदायों के लोग आपस में भिड़ गए। इलाके के एक मूलनिवासी समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि विवादित वन भूमि में कम से कम 28 परिवार दूसरे समुदाय के लोग यहां रहते हैं, जिसके बारे में उनका दावा है कि
विज्ञापन
यह सरकारी जमीन है।
वहीं दूसरी ओर, दूसरे पक्ष का दावा है कि उन्हें जमीन पर रहने दिया गया है, जबकि उनकी याचिका पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। झड़प के दौरान पुलिस की एक गाड़ी में भी आग लगा दी गई। इस बीच, झड़प के बाद इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन