{"_id":"5d0c1c728ebc3e20e95d8424","slug":"violence-in-two-factions-in-bhatpada-of-bengal-two-killed-11-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल के भाटपाड़ा में दो गुटों में हिंसा, दो की मौत 11 घायल, पुलिस की गाड़ियों में की तोड़फोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल के भाटपाड़ा में दो गुटों में हिंसा, दो की मौत 11 घायल, पुलिस की गाड़ियों में की तोड़फोड़
Fri, 21 Jun 2019 05:23 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 21 Jun 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में बृहस्पतिवार को दो गुटों के बीच हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। घायलों में छह पुलिसकर्मी भी हैं। इन दोनों गुटों के लोगों के भाजपा और तृणमूल कांग्रेस समर्थक होने की बात कही जा रही है। हिंसा को देखते हुए इलाके और आसपास के क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके बावजूद गुस्साएं लोगों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की। इलाके में भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने हिंसा के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
पुलिस ने बताया कि दो गुटों के बीच हुई हिंसक भिड़ंत के दौरान जमकर गोलियां और देसी बम चले। मौके पर पहुंचे पुलिस वालों को उत्तेजित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की। हिंसा में रामबाबू साव (17) नामक एक पानीपुरी विक्रेता की मौके पर मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल संतोष साव ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हिंसा के बाद इलाके में तमाम दुकानें, बाजार और दफ्तर बंद हो गए।
बीच रास्ते से लौटे पुलिस महानिदेशक
पुलिस महानिदेशक भाटपाड़ा थाने की नई इमारत के उद्घाटन के लिए जाने के लिए निकले थे उसके एक घंटा पहले ही इलाके में हिंसा शुरू हो गई। बम धमाकों के चलते महानिदेशक बीच रास्ते से ही कोलकाता लौट आए।
विज्ञापन
भाजपा और सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप
भाजपा नेता मुकुल राय ने दावा किया कि पुलिस की गोली से ही दो लोगों की मौत हुई है। बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पुलिस को उकसा कर अशांति फैला रही हैं। वहीं, गृह सचिव आलापन बनर्जी ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व और अपराधी पहले से ही इलाके में सक्रिय हैं और अब बाहरी तत्व भी उनके साथ मिलकर इलाके में अशांति फैला रहे हैं। हिंसा और आतंक की वजह से इलाके के लोग घर छोड़ कर भाग रहे हैं। सरकार भाटपाड़ा में कानून व व्यवस्था की स्थिति पर नजदीकी निगाह रख रही है।
बैरकपुर पुलिस कमिश्नर तन्मय राय चौधरी को हटाया गया
भाटपाड़ा की हिंसा को लेकर ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक में स्थिति की समीक्षा की। राज्य सरकार ने बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर तन्मय राय चौधरी को हटा दिया है और उनकी जगह मनोज कुमार वर्मा की नियुक्ति की है। वर्मा अभी तक दार्जिलिंग में आईजीपी थे।