3 दिन पहले हिंसा, आज बीटिंग रिट्रीट से दो किमी दूर बम धमाका, कितनी चिंता बढ़ाएगा दिल्ली ब्लास्ट?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली में इस्रायली दूतावास के बाहर आज (29 जनवरी) बम धमाका हुआ। यह ब्लास्ट उस वक्त हुआ, जब राजधानी में बीटिंग रिट्रीट चल रही थी। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई वीवीआईपी धमाके वाली जगह से महज 2 किलोमीटर दूर मौजूद थे। सबसे अहम बात यह है कि सिर्फ तीन दिन पहले यानी गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में किसान आंदोलन उग्र हो गया था। आंदोलन में शामिल उपद्रवी लाल किले में घुस गए थे और देश की शान तिरंगे का अपमान किया। उस हिंसा के बाद आज हुए धमाके से दिल्ली की सुरक्षा पर कई बड़े सवाल उठ रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि दिल्ली में हुआ यह ब्लास्ट आम लोगों की चिंता कितनी बढ़ाएगा? साथ ही, इस धमाके का असर भारत और इस्रायल के रिश्तों पर कितना पड़ेगा?