फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Violence against women shouldn not be seen through religious prism: Giriraj Singh

Giriraj Singh: महिलाओं के खिलाफ हिंसा को धार्मिक नजरिये से न देखें, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की अपील

Sat, 26 Nov 2022 09:02 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 26 Nov 2022 09:02 AM IST
सार

नेशनल क्राइम रेकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की 'क्राइम इन इंडिया 2021' रिपोर्ट के महिला हिंसा के आंकड़ों का जिक्र करते हुए गिरिराज सिंह ने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत में 2021 में बलात्कार के 31,677 मामले दर्ज किए गए यानी औसतन रोज 86। 

विज्ञापन
Violence against women shouldn not be seen through religious prism: Giriraj Singh
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : Social Media

विस्तार

महिलाओं के खिलाफ हिंसा को लेकर केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ी बात कही है। सिंह ने कहा कि महिाओं के खिलाफ किसी भी हिंसा को धार्मिक नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए। इसकी बगैर पूर्वाग्रह के निंदा की जाना चाहिए।

विज्ञापन


नेशनल क्राइम रेकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की 'क्राइम इन इंडिया 2021' रिपोर्ट के महिला हिंसा के आंकड़ों का जिक्र करते हुए गिरिराज सिंह ने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत में 2021 में बलात्कार के 31,677 मामले दर्ज किए गए यानी औसतन रोज 86। आंकड़ों के अनुसार 2021 में हर घंटे देश में महिलाओं के प्रति 49 अपराध दर्ज हुए। रिपोर्ट के अनुसार 2020 में दुष्कर्म के 28,046 केस दर्ज हुए थे, जबकि 2019 में 32,033 केस दायर हुए थे। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को दिल्ली में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 'लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ समुदायिक-नेतृत्व वाले राष्ट्रीय अभियान' के शुभारंभ कार्यक्रम में बोल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'नई चेतना-पहल बदलाव की' अभियान शुरू
केंद्रीय मंत्री सिंह ने महिलाओं व लड़कियों के खिलाफ लैंगिक हिंसा के खिलाफ एक माह चलने वाले 'नई चेतना-पहल बदलाव की' अभियान का शुभारंभ किया। 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक यह अभियान देश के सभी राज्यों व संघ शासित राज्यों में चलेगा। इसका मकसद महिला हिंसा के खिलाफ जनजागरण व उन्हें इससे बचाव के संसाधनों व कानूनों के बारे में अवगत कराना है। यह सालाना अभियान है। इसमें हर साल लैंगिक भेदभाव व हिंसा के मुद्दों पर मंथन किया जाता है। इस साल का मुख्य विषय लैंगिक हिंसा है। इसमें सभी सरकारी विभाग व सामाजिक संगठन हिस्सा लेंगे। 


160 नारी चेतना केंद्रों का उद्घाटन
मंत्री गिरिराज सिंह ने 13 राज्यों में 160 लैंगिक रिसोर्स सेंटरों का भी उद्घाटन किया।  इन्हें उन्होंने 'नारी चेतना केंद्र' करार दिया। ये महिला व बाल विकास मंत्रालय के वन स्टॉप सेंटर (OSCs) के साथ काम करेंगे। इनका उद्देश्य निजी और सार्वजनिक स्थानों, परिवार, समुदाय और कार्यस्थल पर हिंसा से प्रभावित महिलाओं की मदद करना है। देश भर में 1,251 केंद्र बनाए गए हैं। यहां लैंगिक हिंसा का सामना करने वाली महिलाएं मदद मांग सकती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed