{"_id":"6aa90aebb80df7775402feb3","slug":"conspiracy-tarnish-thackeray-family-image-sanjay-raut-lashes-out-at-cbi-fir-calls-it-a-political-conspiracy-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ठाकरे परिवार की छवि खराब करने की साजिश': सीबीआई की एफआईआर पर भड़के संजय राउत, कहा- यह राजनीतिक साजिश है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
‘ठाकरे परिवार की छवि खराब करने की साजिश': सीबीआई की एफआईआर पर भड़के संजय राउत, कहा- यह राजनीतिक साजिश है
Tue, 15 Sep 2026 02:38 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:38 PM IST
सार
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दिशा सालियन मौत मामले में सीबीआई की एफआई को राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के जरिए आदित्य ठाकरे और ठाकरे परिवार की छवि खराब करने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
शिवसेना (यूबीटी ) के सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया है कि दिशा सालियन मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की ओर से दर्ज एफआईआर ठाकरे परिवार की छवि खराब करने की कोशिश है। उन्होंने यह बात मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा।
सांसद ने क्या कहा?
शिवसेना (यूबीटी ) के सांसद संजय राउत ने कहा कि दिशा सालियन की मौत के मामले में आया नया मोड़ एक राजनीतिक साजिश है। जिस तरह से यह मामला कोर्ट पहुंचा और कोर्ट ने (मामला सीबीआई को सौंपने का) आदेश दिया। वह एक साजिश है। आदेश में खास तौर पर सीबीआई जांच की बात कही गई है, लेकिन किसी का नाम नहीं लिया गया है। फिर भी मीडिया में नाम लिए जा रहे हैं।'
राउत की यह प्रतिक्रिया तब आई है जब सीबीआई ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज की है। उनके पिता की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए एफआईआर में किसी भी आरोपी का नाम नहीं लिखा गया है।
विज्ञापन
सीबीआई किस एंगल से जांच कर रही?
इस एफआईआर के आधार पर, केंद्रीय एजेंसी दुष्कर्म , हत्या और सालियन की मौत को छिपाने की बड़ी साजिश के आरोपों की भी जांच करेगी। राउत ने कहा कि सीबीआई जांच का इस्तेमाल आदित्य ठाकरे को निशाना बनाने के लिए एक हथियार की तरह किया जा रहा है, जो देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार पर कई सार्वजनिक मुद्दों को लेकर हमला करते रहे हैं।
राउत ने क्या आरोप लगाया?
राउत ने कहा, 'यह ठाकरे परिवार की छवि खराब करने के लिए दिल्ली की एक राजनीतिक साजिश है, क्योंकि यह परिवार लोगों के दिलों में बसता है।' राज्यसभा सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि यह एफआईआर मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे के आंदोलन से ध्यान भटकाने और संसद में परिसीमन बिल का समर्थन करने के लिए शिवसेना (यूबीटी) पर दबाव बनाने की कोशिश थी।
क्या है मामला?
दिशा सालियन, जिन्होंने कुछ समय के लिए सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर के तौर पर काम किया था। उनकी मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक रिहायशी इमारत की 12वीं मंजिल से गिरने सेहो गई। 28 साल की दिशा की मौत को पहले 'एक्सीडेंटल डेथ' (हादसे से हुई मौत) और बाद में आत्महत्या के तौर पर दर्ज किया गया।
हालांकि, सालियन की मौत के एक हफ्ते बाद, 14 जून 2020 को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए, जिससे दोनों मौतों के बीच किसी संभावित संबंध को लेकर अटकलें शुरू हो गईं।