फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vijender gupta attack on arvind kejriwal over NRC assam issue

"अवैध राशन कार्डों की जांच कर बांग्लादेशी घुसपैठियों को करें दिल्ली से बाहर"

Mon, 06 Aug 2018 02:44 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Aug 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
vijender gupta attack on arvind kejriwal over NRC assam issue
vijendra gupta, arvind kejriwal
भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को अरविंद केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ अवैध बांग्लादेशी भारत के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं, वहीं आम आदमी पार्टी NRC के मुद्दे पर केंद्र के खिलाफ रुख अपनाए हुए है।
विज्ञापन


वह राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का विरोध कर रही है जो देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि उन्होंने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत इस मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा कराए जाने की मांग की है। वे चाहते हैं कि सरकार इस मुद्दे पर एक प्रस्ताव पास करे। वे अवैध राशन कार्डों की जांच करे और अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को दिल्ली से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू करे। 
विज्ञापन


सोमवार से दिल्ली विधानसभा का पांच दिवसीय सत्र शुरू हो गया है। इन मुद्दों पर सरकार और विपक्ष में टकराव होना तय माना जा रहा है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने इसी वर्ष 945 अवैध बांग्लादेश के नागरिकों को देश से बाहर भेजा है। उत्तर प्रदेश में हाल ही में पकड़े गए एक अवैध बांग्लादेशी नागरिक ने स्वीकार किया था कि उसके एक आतंकी संगठन से सम्बन्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने यह भी स्वीकार किया था कि वह बांग्लादेशी घुसपैठियों का राशनकार्ड, आधार कार्ड बनवाने का काम किया करता था। जब सरकार की तमाम एजेंसी यह कह रही हैं कि बांगलादेशी घुसपैठियों का भारत में सबसे खास ठिकाना दिल्ली और पश्चिम बंगाल है तो केजरीवाल सरकार इस बात को कैसे इनकार कर सकती है। 


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का समर्थन घुसपैठियों के साथ है, इसीलिए उसके नेता NRC का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के क्राइम का बड़ा हिस्सा बांग्लादेश से आने वाले घुसपैठिये हैं। दिल्ली पुलिस के आंकड़े इस बात को साबित करते हैं। इसके बाद भी सरकार अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों का बचाव कर रही है। उन्होंने कहा कि औसतन सौ बांग्लादेशी रोज दिल्ली में आ रहे हैं जिन्हें रोकने की कोशिश की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से NRC के मुद्दे पर एक प्रस्ताव पारित करने की भी मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed