विजयवर्गीय ने हटाया विवादित ट्वीट, कांग्रेस ने खोल दिया था मोर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने चुनावी शिकस्त की तिलमिलाहट में जो ट्वीट किया था उस पर सियासत तो सुलगनी ही थी। इसीलिए उस विवादित ट्वीट को अब डीलीट कर दिया गया है।
विजयवर्गीय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पर ताना कसते हुए एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था- विदेशी स्त्री से उत्पन्न संतान कभी देश हित और राष्ट्र प्रेम का अनुगामी नहीं हो सकता।
विजयवर्गीय के इस ट्वीट पर जैसे ही कांग्रेस ने पलटवार किया और लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं तो बीजेपी नेता ने अपना ट्वीट डीलीट कर दिया। कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने ट्वीट के माध्यम से ही जवाब दिया। राधिका ने लिखा- कायम रहिए ऐसी बातें बोलने में...ऐसे ही रोज देश की जनता को बीजेपी का चाल-चरित्र-चेहरा दिखाते रहिए। अभी तो सिर्फ 5 राज्यों में 0/5 मिला है, कुछ महीनों की बात है बस, देश की जनता बखूबी जवाब देने वाली है।'
क़ायम रहिए ऐसी बातें बोलने में...
— Radhika Khera (@Radhika_Khera) December 15, 2018
ऐसे ही रोज़ देश की जनता को @BJP4India का चाल-चरित्र-चेहरा दिखाते रहिए ...
अभी तो सिर्फ़ 5 राज्यों में 0/5 मिला है, कुछ महीनों की बात है बस, देश की जनता बख़ूबी जवाब देने वाली है !!! https://t.co/NORvzMCTaa
गौरतलब है कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मध्यप्रदेश में भी सत्ता गंवानी पड़ी है। जाहिर तौर पर विजयवर्गीय के ट्वीट को पार्टी की चुनाव में हुई हार से जोड़कर देखा जा रहा है।