{"_id":"651ea237b83dabe19f0d42f5","slug":"vijayawada-acb-court-extends-chandrababu-naidu-remand-up-to-october-19th-in-skill-development-scam-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandrababu Naidu: विजयवाड़ा एसीबी कोर्ट से चंद्रबाबू नायडू को झटका, रिमांड 19 अक्तूबर तक बढ़ाई गई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chandrababu Naidu: विजयवाड़ा एसीबी कोर्ट से चंद्रबाबू नायडू को झटका, रिमांड 19 अक्तूबर तक बढ़ाई गई
Thu, 05 Oct 2023 05:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 05 Oct 2023 05:17 PM IST
सार
सीआईडी की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता पी सुधाकर रेड्डी ने पैरवी की। पूर्व मुख्यमंत्री का पक्ष सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रमोद दुबे ने रखा। सीआईडी ने चंद्रबाबू नायडू से आगे की पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस हिरासत मांगी थी।
विज्ञापन
एन. चंद्रबाबू नायडू।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजयवाड़ा एसीबी कोर्ट से टीडीपी प्रमुख और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने कथित कौशल विकास घोटाले के मामले में उनकी रिमांड 19 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने नायडू की जमानत याचिका और आंध्र प्रदेश पुलिस सीआईडी की उनकी हिरासत की मांग वाली याचिका पर सुनवाई भी शुक्रवार के लिए टाल दी।
विज्ञापन
सीआईडी की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता पी सुधाकर रेड्डी ने पैरवी की। पूर्व मुख्यमंत्री का पक्ष सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रमोद दुबे ने रखा। सीआईडी ने चंद्रबाबू नायडू से आगे की पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस हिरासत मांगी थी। पुलिस की दलील थी कि 23 और 24 सितंबर को पहले दो दिन की हिरासत में पूछताछ के दौरान उन्होंने जांचकर्ताओं के साथ कथित तौर पर सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम के धन में अनियमितता करने और राजकोष को करीब 300 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप गिरफ्तार किया गया था। नायडू को नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन