फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijayan government worse than pick-pockets, alleges Kerala Opposition Leader V D Satheesan

Kerala Politics: 'जेबकतरों से भी बदतर है विजयन सरकार', विपक्ष के नेता वी डी सतीशन का आरोप

Tue, 14 Feb 2023 02:42 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Feb 2023 02:42 PM IST
सार

केरल के मुख्यमंत्री विजयन पर तीखा हमला करते हुए विपक्ष के नेता ने कहा कि सरकार एक हाथ से सामाजिक सुरक्षा पेंशन दे रही है और दूसरे हाथ से आम आदमी की जेब काट रही है।

विज्ञापन
Vijayan government worse than pick-pockets, alleges Kerala Opposition Leader V D Satheesan
कांग्रेस नेता बीडी सतीशन - फोटो : PTI

विस्तार

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने मंगलवार को ईंधन पर उपकर लगाने के वामपंथी सरकार के फैसले की आलोचना की और घोषणा की कि विपक्षी कांग्रेस नीत यूडीएफ तब तक अपना विरोध जारी रखेगी जब तक कि राज्य के बजट में सभी "जनविरोधी सिफारिशें" वापस नहीं ले ली जातीं। यहां यूडीएफ द्वारा आयोजित दिन-रात के विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सतीशन ने कहा कि पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार केरल में आम आदमी की 'जेब फाड़' रही है और डर के मारे लोगों से दूर भाग रही है।
विज्ञापन


यह सरकार जेबकतरों से भी बदतर: बीडी सतीशन
बता दें कि केरल बजट में जनविरोधी सिफारिशों के खिलाफ कल शाम से यहां सचिवालय और राज्य भर के जिला कलेक्ट्रेट के सामने आयोजित राज्यव्यापी विरोध मंगलवार को समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री विजयन पर तीखा हमला करते हुए विपक्ष के नेता ने कहा कि सरकार एक हाथ से सामाजिक सुरक्षा पेंशन दे रही है और दूसरे हाथ से आम आदमी की जेब काट रही है। सतीशन ने कहा कि हम इसे जेबतराशी भी नहीं कह सकते। सरकार जेब फाड़ रही है...अब लोग केरल सरकार का विकृत चेहरा देख रहे हैं। लूटपाट करने वाली सरकार का चेहरा। यह सरकार जेबकतरों से भी बदतर है।
विज्ञापन


जनता को डराने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करते हैं सीएम: बीडी सतीशन
मुख्यमंत्री के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए सतीशन ने आरोप लगाया कि विजयन लोगों से डरते हैं, जब वे यात्रा करते हैं तो सड़क पर किसी को नहीं देखना चाहते और जनता को डराने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीशन ने आरोप लगाया कि सफेद पोशाक पहनने वाले को जबरन हटाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पुलिस के रवैये पर जमकर बरसे सतीशन
विपक्ष के नेता सतीशन ने पुलिस को संयम बरतने और 'राजा से ज्यादा वफादार' वाला रवैया नहीं अपनाने की भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, खासकर महिलाओं के खिलाफ अपनी मनमानी जारी रखी, तो यूडीएफ अपने विरोध के तरीके को बदल देगा। सतीशन ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा कि जब बहनों के साथ अनुचित व्यवहार किया जाता है तो हम उसी तरह प्रतिक्रिया देंगे जैसे भाई प्रतिक्रिया करते हैं।  उन्होंने विजयन पर अपने काफिले में 40 वाहनों के साथ सार्वजनिक धन का दुरुपयोग करने और अपनी सुरक्षा के लिए 1,000 पुलिसकर्मियों को तैनात करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed