फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijayakanth, who held out hope of an alternative to DMK, AIADMK dies

Vijayakanth: द्रमुक-अन्नाद्रमुक के विकल्प के तौर पर उभरे, लोगों में जगाई उम्मीद; जानें विजयकांत के बारे में

Thu, 28 Dec 2023 11:12 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 28 Dec 2023 11:12 AM IST
सार

विजयकांत की उदारता को देखते हुए उनके प्रशंसक उन्हें 'करुप्पु एमजीआर' (काले एमजीआर) बुलाते हैं। वह कई सालों से बीमार थे, जिसकी वजह से पिछले चार-पांच सालों से वह लो प्रोफाइल बने हुए थे।

विज्ञापन
Vijayakanth, who held out hope of an alternative to DMK, AIADMK dies
नारायणन विजयराज अलगरस्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारायणन विजयराज अलगरस्वामी, जिन्हें उनके स्टेज नाम विजयकांत से बेहतर जाना जाता है, वो अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन से साउथ की राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। चूंकि वे न सिर्फ अभिनेता बल्कि एक भारतीय राजनीतिज्ञ भी थे और देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) के संस्थापक थे। विजयकांत का गुरुवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र करीब 71 वर्ष थी। वह अपने प्रशंसकों और लोगों के बीच द्रमुक-अन्नाद्रमुक के विकल्प के तौर पर उभरे थे। लोगों में एक अलग उम्मीद जगाई थी और आज वो सभी को छोड़कर चले गए।

विज्ञापन


पार्टी ने बयान जारी करते हुए कहा कि विजयकांत कोरोना संक्रमित होने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। हालांकि, अस्पताल के तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया है कि उन्हें निमोनिया हो गया था।
विज्ञापन


विजयकांत की उदारता को देखते हुए उनके प्रशंसक उन्हें 'करुप्पु एमजीआर' (काले एमजीआर) बुलाते हैं। वह कई सालों से बीमार थे, जिसकी वजह से पिछले चार-पांच सालों से वह लो प्रोफाइल बने हुए थे। विजयकांत की तबियत को देखते हुए उनकी पत्नी प्रेमलता ने औपचारिक रूप से 14 दिसंबर को डीएमडीके की बागडोर संभाली और उन्हें यहां पार्टी की एक बैठक में महासचिव घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्थोपेडिक्स एंड ट्रॉमेटोलॉजी (एमआईओटी) इंटरनेशनल ने बताया कि विजयकांत को निमोनिया के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इसके बाद से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। काफी इलाज करने के बाद भी 28 दिसंबर की सुबह उनका निधन हो गया। 

इससे पहले पार्टी ने एक विज्ञप्ति में कहा था कि विजयकांत में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं अस्पताल के बुलेटिन में कहा गया है कि वह निमोनिया से जूझ रहे हैं। अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने रिपोर्ट आने से पहले ही बयान जारी कर दिया। 

आइए जानें विजयकांत के बारे में-

1. लोगों की नजरों में विजयकांत को फिल्म इंडस्ट्री में उनके सफल करियर द्वारा चिह्नित किया गया है, जहां उन्होंने 154 फिल्मों में अभिनय किया और उसके बाद राजनीति में प्रवेश किया।

2. उन्होंने डीएमडीके की स्थापना की और विरुधाचलम और ऋषिवंडियम निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए दो बार विधानसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया। 

3. विजयकांत का राजनीतिक करियर तब चरम पर था, जब उन्होंने 2011 के विधानसभा चुनावों में अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन किया था। जयललिता के नेतृत्व वाले गुट ने चुनाव जीता और विजयकांत डीएमडीके संस्थापक विपक्ष के नेता बने।


4. इसके बाद, उनके और जयललिता के बीच जुबानी जंग तेज हो गई। इस सियासी बवाल ने राज्य में भूचाल ला दिया और विजयकांत द्रविड़ पार्टियों के वर्चस्व को तोड़ने में लग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed