फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay Wadettiwar appointed as the new leader of Opposition in Maharashtra Legislative Assembly

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त

Mon, 24 Jun 2019 01:48 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Mon, 24 Jun 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Vijay Wadettiwar appointed as the new leader of Opposition in Maharashtra Legislative Assembly
विजय वडेट्टीवार (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक विजय वडेट्टीवार को महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। वडेट्टीवार निचले सदन में कांग्रेस के समूह नेता हैं। बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कथित तौर पर कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार को नेता प्रतिपक्ष बनाने की कांग्रेस की मांग पर शर्त रखी थी।

विज्ञापन


विज्ञापन





फडणवीस ने विपक्षी नेताओं को यह स्पष्ट किया था कि वडेट्टीवार को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा तभी मिलेगा जब विधान परिषद के अध्यक्ष रामराजे नाइक निंबालकर डिप्टी चेयरमैन पद के लिए चुनाव की घोषणा करेंगे। वडेट्टीवार निचले सदन में कांग्रेस के समूह नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता माणिकराव ठाकरे का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पिछले एक साल से डिप्टी चैयरमैन का पद खाली पड़ा है। इस बारे में कम से कम दो कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वडेट्टीवार को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की मांग को मुख्यमंत्री ने शर्त के साथ मानने का मन बना लिया है। 


उल्लेखनीय है कि नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर बैठने वाले नेता को राज्य में केंद्रीय मंत्री का दर्जा मिलता है। एनडीए के सूत्रों ने जानकारी दी थी कि शिवसेना भी नेता प्रतिपक्ष का चुनाव लड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed