फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay Sardesai Says, Congress has agreed to an alliance with GFP for assembly elections

गोवा: जीएफपी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई बोले- विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने गठबंधन करने पर दी सहमति

Tue, 27 Jul 2021 10:46 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 27 Jul 2021 10:46 PM IST
सार

इस बीच गोवा फॉरवर्ड प्रेस (जीएफपी) के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने जानकारी दी है कि कांग्रेस उनकी पार्टी के साथ गठबंधन बनाने पर सहमत हो गई है।  
 

विज्ञापन
Vijay Sardesai Says, Congress has agreed to an alliance with GFP for assembly elections
विजय सरदेसाई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोवा में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राज्य में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। एक तरफ आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल मुफ्त बिजली का फॉर्मूला बताकर गोवा की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे हैं तो दूसरी तरफ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच गोवा फॉरवर्ड प्रेस (जीएफपी) के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने जानकारी दी है कि कांग्रेस उनकी पार्टी के साथ गठबंधन बनाने पर सहमत हो गई है।  

विज्ञापन


सरदेसाई ने संवाददाताओं से कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के गोवा डेस्क प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने उन्हें सूचित किया है कि कांग्रेस आलाकमान ने पार्टियों के बीच गठबंधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गठबंधन के प्रस्ताव को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी गई है। जीएफपी प्रमुख ने कहा कि अब हमें बैठकर गठबंधन के तौर-तरीकों पर फैसला करना होगा। राज्य की विधानसभा में जीएफपी के तीन विधायक हैं जबकि 12 विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पास पांच विधायक ही रह गए हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राज्य की सावंत सरकार की तारीफ कर रहे हैं। नड्डा ने मंगलवार को कहा कि बीते साढ़े चार साल में कामकाज की बात करें तो गोवा भाजपा ने 2017 से 2021 तक छलांग लगाई हैं। मैं संरचनात्मक रूप से संतुष्ट हूं, यह ऐसी ताकत बन गई है जिसे हराना मुश्किल है। हमारे विधायक आशावादी हैं और आत्मविश्वास से भरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed