{"_id":"5c9ec185bdec2213e43a5478","slug":"vijay-mallya-nirav-modi-will-share-barracks-in-mumbai-arthur-road-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई की आर्थर रोड जेल में बैरक शेयर करेंगे माल्या मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई की आर्थर रोड जेल में बैरक शेयर करेंगे माल्या मोदी
Sat, 30 Mar 2019 06:38 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 30 Mar 2019 06:38 AM IST
विज्ञापन
नीरव मोदी-विजय माल्या (फाइल)
ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में शुक्रवार को भगोड़े हीरे कारोबारी नीरव मोदी की प्रत्यर्पण सुनवाई के दौरान उस समय सभी के चेहरे पर मुस्कान छा गई, जब सुनवाई कर रहीं जज एमा आर्बुथनॉट ने पूछा कि भारत प्रत्यर्पित होने की दशा में क्या मोदी को भी विजय माल्या के साथ मुंबई की आर्थर रोड जेल की उसी बैरक में रखा जाएगा? सुनवाई शुरू होते ही जज आर्बुथनॉट ने पिछले साल दिसंबर में माल्या के प्रत्यर्पण का आदेश देने को याद करते हुए कहा कि उन्हें इस मामले (नीरव मोदी केस) में ‘देजा-वू’ जैसा अहसास हो रहा है।
विज्ञापन
भारत की तरफ से पेश ब्रिटिश सरकार की क्राउन प्रॉसीक्यूशन सर्विस के वकील ने जज एमा को बताया कि मोदी को भी माल्या की ही जेल बैरक में रखा जाएगा, जिसका वीडियो देखकर अदालत पहले ही वहां की सुविधाओं से संतुष्ट हो चुकी है। बता दें कि माल्या के लिए अदालत की तरफ से तय मानकों पर दोबारा तैयार कराई गई इसी बैरक में 26/11 मुंबई हमले का आतंकी अजमल कसाब भी फांसी दिए जाने से पहले तक कड़ी सुरक्षा में रखा गया था।
विज्ञापन