फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vijay Mallya 700 million property will be auctioned

माल्या के सोफे से लेकर विमान तक 700 करोड़ की संपत्ति होगी नीलाम

Mon, 01 Aug 2016 05:56 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
एजेंसी/ मुंबई Updated Mon, 01 Aug 2016 05:56 AM IST
विज्ञापन
vijay Mallya 700 million property will be auctioned

नौ हजार करोड़ रुपये के लोन धोखाधड़ी के आरोपी विजय माल्या की 700 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अगले माह नीलाम की जाएगी। इसमें दिवालिया हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के सोफे से लेकर माल्या का निजी विमान तक शामिल है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट से पास स्थिति एयरलाइंस के मुख्यालय किंगफिशर हाउस के फर्निचर, कार, महंगे सोफे यहां तक कि एक बाथरोब की भी नीलामी की जाएगी। इसके अलावा गोवा में स्थित किंगफिशर विला अन्य ब्रांड और ट्रेडमार्क की भी नीलामी होगी।
विज्ञापन


गोवा के विला में अक्सर माल्या की पार्टी आयोजित होती थी। कर प्रशासन और बैंकों की ओर से माल्या की संपत्ति नीलाम करने की यह दूसरी कोशिश है। इससे पहले इन सामानों की नीलामी में उचित बोली नहीं लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माल्या के निजी विमान को सेवा कर विभाग की ओर नीलामी की जाएगी जबकि माल्या को कर्ज देने वाले बैंक अन्य संपत्तियों की नीलामी करेंगे। पिछली नीलामी में इन संपत्तियों को खरीदने में बोली दाताओं की ओर से रुचि नहीं दिखाने के बाद इस बार इन सभी की रिजर्व कीमत में कमी की गई है। एसबीआई के नेतृत्व में 17 बैंकों का समूह मुंबई स्थित किंगफिशर हाउस की फिर से नीलामी करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed